Etawah Murder: घर में रह रही अकेली महिला की गला घोंटकर हत्या... करीबी पर शक, मार्च में होनी है बेटे की शादी
इटावा में घर में रह रही अकेली महिला की लूट के बाद हत्या।
इटावा में घर में रह रही अकेली महिला की लूट के बाद हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।
इटावा, अमृत विचार। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला दुर्गा नगर में शनिवार की रात कों घर में अकेली रह रही एक अधेड महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। घर से सामान भी लूट लिए जाने की सम्भावना जताई गई है। महिला की हत्या की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन की। फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।
मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र के गांव हरचंद्र पुर निवासी जिजेंद्र सिंह चौहान का दुर्गानगर में अपना मकान है। वह नोयढा में नौकरी करते है। उनकी पत्नी सविता चौहान उम्र करीब 55 वर्ष बकेली मकान में रहती थी। शनिवार की रात को बदमाशों ने उनके घर में प्रवेश किया और उनकी गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की भनक पडोस में रहने वाले लोगों को नही लग सकी।
रविवार की सुगह करीब साढे नौ बजे के ककरी मोहल्ले की एक महिला दूध देने के लिए उनके घर आई तो उसने दरवाजे खुले देखे। अंदर जाकर देखा तो सविता का शव पडा देखा। उसने इसकी जानकारी मोहल्ले के लोगों को दी। मोहल्ले के लोग घर के बाहर एकत्रित हो गए और डनहोने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
हत्या की जानकारी मिलने पर एसएसपी संजय वर्मा सीओ सिटी अमित कुमार सिंह के अलावा फ्रेंड्स कालोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। घर का सारा सामान बिखरा पडा था इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या के बाद बदमाश घर से सामान भी लूट ले गए। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानवीन की।
एसएसपी ने बताया कि महिला के चोंट के निशान नही थे। इसलिए माना जा रहा है गला दबाकर हत्या की गई। सामान भी बखरा पडा था इससे माना जा रहा है कि सामान भी लूटा गया गया है। जल्द ही मामले का खुला किया जाएगा।
दो मार्च को होनी थी बेटे की शादी
मृतका का पति नोयडा में किसी फैक्ट्री में काम करता है जबकि उनका पुत्र विकास राजस्थान में बीटेक की पढाई कर रहा है। उसकी की दो मार्च को शादी होनी थी। एसएसपी ने बताया कि मृतका के बेटी की दो मार्चा को शादी होनी थी। उसके लिए सामान एकत्रित किया जा रहा था। उसा लगता है कि बदमाश सामान ज्ञी लूट ले गए।
किसी परिचित का हाथ होने का अंदेशा
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि छानवीन में पाया गया कि महिला के पास कोई परिचित आया होगा। दोनों ने खाना खाया। खाने की दो थाली मिली है। उसके अलावा दो बिस्तर भी लगे मिले। मामना जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद वह व्यक्ति भाग निकला। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि महिला के पास कौन आया और वह कोई खास ही रहा होगा। जिससे महिला ने उसे खाना भी खिलाया और उसके लिए बिस्तर भी लगाया।
ये भी पढ़ें- Exclusive News: कानपुर के हैलट अस्पताल में हवा बनेगी असाध्य रोगों की दवा, इन मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
