रामनगरी में सुरक्षा व्यवस्था की है पूरी तैयारी : एडीजी
अयोध्या। रामनगरी में सुरक्षा व्यवस्था की पूरी तैयारी है। स्थानीय जिला प्रशासन मुस्तैद है। यहां पर पीएसी की कंपनियां तैनात हैं। ये बातें रविवार को राम लला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की सुरक्षा का जायजा लेने अयोध्या पहुंचे एडीजी पीएसी सुजीत पांडे ने डीआईजी पीएसी के कार्यालय में कहीं। वो पीएसी के जवानों का डेप्लॉयमेंट देखने अयोध्या पहुंचा हूं।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि सुरक्षा में पीएसी का फिक्स रोल रहता है। पुलिस विभाग के आईजी व एसएसपी पीएसी के जवानों को जहाँ लगाएंगे वहां पर तैनात होंगे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को लेकर कुछ डेप्लॉयमेंट रिप्लेसमेंट होते रहते हैं। उसी का जायजा लेने अयोध्या पहुंचा हूं।
यह भी पढ़ें: आउटसोर्स कर्मचारियों को जल्द मिलेगा रुका हुआ वेतन: असीम अरुण
