बहराइच : वरिष्ठ लोकतंत्र सेनानी का निधन, रक्षा मंत्री और उप मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कैसरगंज/ बहराइच, अमृत विचार। जिले के गुथिया निवासी 94 वर्षीय लोकतंत्र सेनानी व आरएसएस के विभाग संचालक रहे पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता लल्लन बाबू सिंह एडवोकेट का रविवार को निधन हो गया। उनके निधन पर जन प्रतिनिधियों के साथ अन्य ने शोक जताया है।

कैसरगंज तहसील के ग्राम गुथिया निवासी लोकतंत्र सेनानी लल्लन बाबू सिंह (94) को रविवार सुबह अचानक ब्रेन हेमरेज हुआ। जिसके चलते उनका निधन हो गया। स्वर्गीय सिंह वर्तमान में कैसरगंज नगर पंचायत में परिवार के साथ रहते थे। वह जीवन पर्यन्त समाजसेवा व आरएसएस के लिए काम करते रहे। वह बार एसोसिएशन कैसरगंज के एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन भी रहे। उनके ज्येष्ठ पुत्र अशोक कुमार सिंह अधिवक्ता है तथा छोटे बेटे विद्युत नियामक आयोग मे अधिकारी है। 

लोकतंत्र सेनानी के निधन पर रक्षा मन्त्री राजनाथ सिंह, उप मुख्यमन्त्री बृजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्या, क्षेत्र प्रचारक अनिल, प्रांत प्रचारक कौशल किशोर, सांसद बृजभूषण शरण सिंह, सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गौड, पूर्व कैबिनेट मन्त्री मुकुट बिहारी वर्मा, विधायक सुभाष त्रिपाठी, विधायक सुरेश्वर सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार सिंह आदि ने शोक व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ें -रामोत्सव 2024 : 50 वर्ल्ड क्लास होटलों का अयोध्या धाम में चल रहा निर्माण, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में आएगा बड़ा बूम

संबंधित समाचार