राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर बयानबाजी से पहले आत्ममंथन जरूरी : सुरेश खन्ना
नर्मदेश्वर महादेव में साफ-सफाई कर स्वच्छता अभियान की वित्त मंत्री ने की शुरुआत
सीतापुर,अमृत विचार। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते पीएम मोदी के आवाहन पर सभी मंदिरों और तीर्थ स्थलों पर 14 जनवरी से सात दिवसीय स्वच्छता अभियान चलाया गया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने शहर के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में साफ-सफाई कर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि राम सभी के आराध्य है और विपक्षी पार्टी के नेताओ को टिप्पणी के बजाय राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाये।
पीएम के आवाहन के बाद जिले के सभी मंदिरों में सात दिनों तक साफ-सफाई और पूजन का कार्य कराया जा रहा है। स्वच्छता अभियान की शुरुआत करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने मंदिर में पानी डालकर साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। मीडिया से बातचीत के दौरान वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि बीजेपी को हटाने के लिए विपक्षियों ने इंडिया गठबंधन बनाया। लेकिन आपसी दलों में ही सहमति आज तक नही बन पाई है। अखिलेश यादव के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर बयान पर पलटवार करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव को आत्ममंथन को जरूरत है। राम सभी के आराध्य है इसलिए राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सभी को बयानबाजी से बचना चाहिये।
