Auraiya Theft: चोरों ने दो घरों को बोला धावा, दाखिल हुए घर के अंदर... कुत्ते ने बिगाड़ दिखा पूरा खेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में चोरों ने दो घरों को बोला धावा।

औरैया में दो घरों में चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

औरैया, अमृत विचार। कंचौसी कस्बे में बीती रात बदमाशों ने दो घरों को निशाना बनाकर नकदी व जेवरात पार कर दिए। बदमाशों ने अंधेरे का फायदा उठाकर घर के पीछे से चैनल का ताला तोड़कर अंदर आंगन में घुस गए। घर के अंदर खूंटे पर टंगी चाबी को लेकर कमरे का ताला खोलकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

मूलरूप से कानपुर देहात निवासी श्रवण कुमार पुत्र लालमन राठौर कंचौसी कस्बे के घर में बीती रात्रि चोरों ने घर के पीछे से चढ़कर अंदर प्रवेश किया और आंगन में रखी चाबी से दरवाजा खोलकर रखी गोलक में रखे छह हजार रुपये, एक सोने की अंगूठी बदमाशों ने पार कर दी। गृहस्वामी व उसका परिवार घर के अंदर दूसरे कमरे में सो रहे थे, जब ग्रहस्वामी सुबह उठा तो देखा सीढ़ियों में लगा चैनल में लगा ताला टूटा मिला और घर के अंदर समान अस्त व्यस्त मिला।

गृहस्वामी द्वारा चोरी का प्रार्थना पत्र कंचौसी चौकी में दिया गया है। वही कंचौसी औरैया चौकी क्षेत्र में  कस्बा निवासी बलबीर यादव पुत्र मदन लाल यादव के मकान में बदमाशों ने धावा बोला। लेकिन वह सफल नहीं हो सके।

गृह स्वामी बलबीर यादव ने बताया कि छत पर बने जाल में रस्सी बांध कर बदमाशों ने घर के अंदर घुसने का प्रयास किया। उसी बीच पालतू डॉग ने भौंकना शुरू कर दिया। जिससे घर के सभी सदस्य जाग गए। इसलिए घटना बच गई और बदमाश भागने में सफल रहे।

ये भी पढ़ें- UP: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सैनिकों की तुलना भगवान से की..बोले- 'जो हमारी जान बचाता है वही हमारे लिए ईश्वर के समान है'...

संबंधित समाचार