समान कार्य का समान वेतन दिलाए सरकार: प्रदेश अध्यक्ष
सुप्रीम कोर्ट के आदेश को न मानने पर होमगार्डों ने जताई नाराजगी
बहराइच, अमृत विचार। होमगार्ड संघ के प्रदेश अध्यक्ष रविवार को लखनऊ से बहराइच कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर जिले के होमगार्ड जवानों ने उनका स्वागत किया इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार पुराने कानून को खत्म कर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को माने, सामान्य कार्य का समान वेतन दे।
श्रावस्ती में होमगार्ड संगठन की ओर से प्रतिवर्ष 14 जनवरी को खिचड़ी भोज का आयोजन किया जाता है। इस आयोजन में रविवार को शामिल होने के लिए संघ के प्रदेश अध्यक्ष बहराइच जिला मुख्यालय पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार द्विवेदी का जिले के होमगार्ड संघ के जिलाध्यक्ष हीरालाल भास्कर और जिला मीडिया प्रभारी रमाकांत श्रीवास्तव ने स्वागत किया। होमगार्ड संघ ने प्रदेश अध्यक्ष से सुप्रीम कोर्ट के आदेश को सरकार से वार्ता कर लागू करवाने की मांग की।
इस पर उपस्थित होमगार्ड जवानों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार वर्ष 1947 से 62 के मध्य बनाए गए एक्ट के तहत जवानों से ड्यूटी करवा रहा है। उन्होंने कहा कि काले कानून द्वारा गठित एक्ट को हटाया जाए सुप्रीम कोर्ट के आदेश को सरकार माने और होमगार्ड जवानों को समान कार्य का समान वेतन दिलाए।
इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री शेषमणि यादव, सह कोषाध्यक्ष उदय राजपाल, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश वर्मा, शैलेंद्र सिंह, नीतीश उपाध्याय, मंडल उपाध्यक्ष सत्येंद्र मोहन श्रीवास्तव, जिला महामंत्री शोभाराम चौरसिया, चितौरा ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी, शिवपुर निर्मल कुमार जैन, त्रिभुवन प्रसाद आर्य, रमेश चंद तिवारी, महिला प्रभारी नगर अरुण वर्मा, सर्वेश पाठक, जिला सचिव रियाज अहमद, जिला कोषाध्यक्ष ओमकार वर्मा समेत अन्य होमगार्ड जवान शामिल रहे।
यह भी पढ़ें: सात समंदर पार विदेशी भी गाते हैं भारतीय जवानों की वीर गाथाएं, इनके बीच आकर गौरवान्वित हूं: डीएम
