प्रयागराज : हर घर जल परियोजना की 194 पाईप चोरी में 21 आरोपी गिरफ्तार
नैनी/ प्रयागराज, अमृत विचार। यमुना नगर की एसओज एवं बारा थाना पुलिस टीम ने जल निगम की पाइप लाइन चोरी का खुलासा करते हुए 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हर घर जल परियोजना का रखा 194 लोहे का पाइप एवं घटना में प्रयुक्त डीसीएम बरामद कर लिया।
बारा थाना अंतर्गत पिपरांव गांव में जल निगम की योजना हर घर जल परियोजना के तहत लोहे की पाइप रखी हुई थी। बीते 22 दिसंबर को वहां से पाइप चोरी हो गई थी, जिसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से की गई थी। मामले में छह जनवरी को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार को थाना क्षेत्र के परसरा गांव में एसओजी यमुनानगर एवं बारा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सफलता हासिल करते हुए 194 पाइप बरामद कर 21 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार लोगों में मनोज गुप्ता पुत्र स्व. रामदास गुप्ता निवासी ग्राम छकानू, थाना सिविल लाइन बदायूँ हाल पता हैबतपुर शिवम इन्कलेव सपेरा बस्ती गौतमबुद्धनगर, राजा पटेल पुत्र स्व. दयाराम पटेल निवासी ओंग फतेहपुर, कुलदीप महेश्वरी पुत्र लालाराम निवासी सिलेरी थाना सहसवान जिला बदायूँ हाल पता न्यू अशोक नगर, नई दिल्ली, राजेश चौधरी पुत्र बैजनाथ चौधरी निवासी नोयडा सेक्टर 5 जिला गौतमबुद्ध नगर, विकास पुत्र जगपाल सिंह निवासी बिलान्दापुर थाना रौजा जिला शाहजहांपुर, विकास पंवार पुत्र अनिल कुमार निवासी दोघट, जिला बागपत, अनूप तिवारी पुत्र स्व. रामानन्द तिवारी निवासी ग्राम लक्ष्मनपुर थाना मिर्जापुर जिला शाहजहांपुर, शम्भू चौधरी पुत्र बैजनाथ चौधरी निवासी ग्राम बासुकी बिहारी थाना मघवापुर जिला मधुवनी (बिहार), दुर्गेश शर्मा पुत्र रामकिशोर निवासी ग्राम पूरनमऊ थाना मल्लावां, हरदोई , सिकन्दर कुमार पुत्र राज कुमार महतो निवासी ग्राम बरौनी, बेगूसराय (बिहार), प्रवीण कुमार पुत्र पूरन सिहं निवासी नलौटी थाना ज्वालाजी, कांगणा (हिमाचल प्रदेश), सुड्डू कुमार पुत्र रविन्द्र सिंह निवासी कुचगांव थाना वारसली गंज, नवादा (बिहार), बृजेश कुशवाहा पुत्र रामआसरे निवासी ग्राम पूरनमऊ थाना मल्लावा, हरदोई, राममोहन निषाद पुत्र श्रीराम निषाद निवासी केवटरा बांगर थाना मूसानगर, कानपुर देहात, विजय बहादुर गौतम पुत्र अर्जुन राम निवासी ग्राम उमरी थाना महाराजगंज, जौनपुर, राहुल यादव पुत्र उदयराज यादव मधुपुर थाना मुगराबादशाहपुर, जौनपुर, अरूण यादव पुत्र उदयराज यादव, मधुपुर थाना मुगराबादशाहपुर, जौनपुर, सुनील वर्मा पुत्र स्व. राधेश्याम वर्मा, राजा जी पुरम लखनऊ, वरूण विक्रम सिंह पुत्र उमाशंकर सिंह, विनय नगर कृष्णा नगर लखनऊ, जुनैद अली हाशमी पुत्र स्व. इरफान अली हासमी वेलदारी लेन लालबाग थाना हजरतगंज लखनऊ, एवं हिमांशु सिंह पुत्र रामनारायण सिंह निवासी ग्राम मुरैनी, थाना महाराजगंज, रायबरेली हैं।
ये भी पढ़ें -संतकबीरनगर : भाजपा किसान मोर्चा के खिचड़ी भोज में उपद्रव, जिला उपाध्यक्ष ने लगाया ये बड़ा आरोप
