बहराइच : निर्धारित लक्ष्य से ज्यादा खपा दिया डीजल, 81 चालकों पर कार्रवाई
बहराइच, अमृत विचार। जिले के रोडवेज बस अड्डे से 2 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर के मध्य संचालित बसों के चालकों ने निर्धारित लक्ष्य से अधिक डीजल की खपत कर दी। कार्यशाला प्रभारी की रिपोर्ट के आधार पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने सभी चालकों के वेतन से रिकवरी के निर्देश दिया है, इससे हड़कंप मच गया है। वेतन से रिकवरी की कार्रवाई भी परिवहन विभाग की ओर से शुरू कर दिया गया है।
बहराइच के रोडवेज बस अड्डे से प्रतिदिन सैकड़ो बसों का आवागमन प्रदेश के विभिन्न जनपदों के साथ दूसरे प्रदेश को संचालित होती हैं। इन बस चालकों को दूरी के हिसाब से डीजल भी सरकार की ओर से दिया जाता है, जिसका मानक निर्धारित कर दिया गया है। इसके बाद भी रोडवेज बस के चालकों द्वारा मानक से अधिक डीजल का खर्च कर दिया गया है। इसकी जांच परिवहन विभाग के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रेम कुमार ने बहराइच कार्यशाला प्रभारी से कराई। कार्यशाला प्रभारी द्वारा की गई जांच में 81 बस के चालकों द्वारा निर्धारित लक्ष्य से अधिक डीजल की खपत कर दी गई है। इसकी रिपोर्ट कार्यशाला प्रभारी ने दो दिन पूर्व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को दिया।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने सभी चालकों के वेतन से रिकवरी के निर्देश दिए हैं। इन चालकों के वेतन से रिकवरी की कार्रवाई शुरू हो गई है इससे परिवहन विभाग के अन्य चालक और परिचालकों में हड़कंप मच गया है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि दो दिसंबर से 31 दिसंबर के मध्य जिन बसों का संचालन विभिन्न रोड पर हुआ। उनमें खपत हुई डीजल की जांच कराई गई। जिसमें यह घोटाला पकड़ा गया है। परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से उनके अन्य कर्मचारियों की धुकधुकी बढ़ गई है।
संविदा और सरकारी चालक शामिल
परिवहन विभाग की ओर से जिन 81 चालकों पर कार्रवाई की गई है इनमें संविदा और नियमित चालक शामिल है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रेम कुमार ने बताया कि इन चालकों की ओर से परिवहन विभाग के साथ सरकार को घाटा पहुंचाने का प्रयास किया गया है। यह कृत्य गलत है।
पूर्व में भी में हुई है कार्रवाई
बहराइच रोडवेज बस अड्डे से संचालित परिवहन विभाग के बेसन के चालकों द्वारा डीजल की चोरी करने का मामला पुराना है। इससे पूर्व भी एक माह पहले 15 चालकों के विरुद्ध डीजल चोरी के मामले में कार्रवाई की गई है। इसके बाद भी चालकों की ओर से डीजल अधिक खर्च दिखाने का मामला कम नहीं पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें -राम मंदिर पर सवाल खड़ा करने वाले चाहे जितनी यात्रा कर लें, पर रहेंगे खाली हाथ : बृजभूषण
