राम मंदिर पर सवाल खड़ा करने वाले चाहे जितनी यात्रा कर लें, पर रहेंगे खाली हाथ : बृजभूषण  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीजेपी सांसद ने राहुल गांधी की यात्रा पर कसा तंज

नवाबगंज/ गोंडा, अमृत विचार। कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एक बार फिर राहुल गांधी की यात्रा पर सवाल खड़ा किया है। रविवार को नवाबगंज में निकाली गई शोभायात्रा के बाद पत्रकारों से बातचीत में सांसद बृजभूषण ने कहा कि यह राम मंदिर पर सवाल खड़ा करने वाले लोग हैं। ऐसे लोग चाहे जितनी यात्रा कर लें यह खाली हाथ ही रहेंगे। इस यात्रा से इन्हें कोई लाभ मिलने वाला नहीं है। 

बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि 2024 में कोई वैकेंसी खाली नहीं है। पीएम मोदी  के नेतृत्व में पूरी भारतीय जनता पार्टी की टीम सरकार बनाने जा रही है। चाहे मणिपुर से शुरू करें, चाहे बंगाल से शुरू करें, यहां पर कोई वैकेंसी नहीं है। 2024 ही नहीं 2029 में भी कोई वैकेंसी खाली नहीं दिखाई पड़ती जो राहुल बाबा के लिए हो या विपक्ष के लिए हो। कोई वैकेंसी खाली नहीं है।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा निमंत्रण को लेकर हो हो रही राजनीति को लेकर  सांसद ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि जाको प्रभु दारुण दुख दीन्हा, ताकि मत पहले हर लीना। राम, शिव, कृष्ण, गुरुनानक, कबीर, रैदास यह सब इस देश की आत्मा हैं और इसका कांग्रेस के लोग विरोध करते हैं।‌ यही इनका दुर्भाग्य है। इसीलिए यह बढ़ने के बजाय लगातार रसातल में जा रहे हैं। सांसद ने मणिपुर से शुरू हो रही राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर भी तंज कसा। सांसद ने कहा कि उन्होंने बहुत बड़ी पदयात्रा भी की थी। हम समझते हैं की लगभग देश में सबसे बड़ी पदयात्रा उनकी थी और पदयात्रा करने के बाद अगर वह चुप रहते तो शायद उस पद यात्रा का कोई महत्व होता। इनकी न्याय यात्रा का भी महत्त्व समाप्त हो गया है, क्योंकि इन्होंने भगवान राम की जन्मभूमि को विवाद में खड़ा किया। यह जो 500 वर्ष का एक लंबे संघर्ष के बाद भगवान रामलला विराजमान हो रहे हैं और इस पर इन्होंने एक सवाल पैदा किया है, तो चाहे यह जितनी न्याय यात्रा करें और चाहे जहां से करें इनको कुछ मिलने वाला नहीं है।

ये भी पढ़ें -लाठी खाई, जेल गए, अब राम मंदिर बना तो मिट गयी 32 साल पुरानी पीड़ा

संबंधित समाचार