Kanpur: 'नाम याद रखना, सीधे गोली मार देता हूं'... रास्ता रोक कर शराब के लिए मांगी रंगदारी, मना करने पर की पिटाई..

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में कुछ युवकों ने फिल्मी अंदाज में रंगदारी मांगी।

कानपुर में कुछ युवकों ने फिल्मी अंदाज में ऑटो चालक का रास्ता रोका और शराब पीने के लिए रंगदारी मांगी। चालक के विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई कर दी।

कानपुर, अमृत विचार। बर्रा थानाक्षेत्र के आई ब्लॉक में युवकों ने फिल्मी अंदाज में ऑटो चालक का रास्ता रोका और शराब पीने के लिए रंगदारी मांगी। चालक के विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई की। पिटाई के दौरान एक हमलावर ने खुद का नाम बब्लू कट्टा बताते हुए कहा कि नाम याद रखना, सीधे गोली मार देता हूं। 

वरुण विहार बर्रा आठ निवासी ऑटो चालक प्रवीन दीक्षित ने बताया कि नौ जनवरी की रात वह आई ब्लॉक निवासी मोटर मालिक रिटायर्ड दरोगा वीएन मिश्रा के घर ऑटो खड़ा करने जा रहा था। इसी दौरान आई ब्लॉक नाले के पास स्थित एक पान की गुमटी पर खड़े तीन-चार आरोपियों ने उसे रोक लिया और ठेके चलकर शराब पिलाने के लिए कहने लगे। 

प्रवीन ने ऑटो आगे बढ़ाने का प्रयास किया तो आरोपी सामने खड़े हो गए। सामने से हटने के लिए कहने पर पीटना शुरू कर दिया। शोरगुल सुनकर आस पास के लोगों ने बीच बचाव किया तो हमलावर ने अपना नाम बब्लू कट्टा बताते हुए जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर बब्लू कट्टा व चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: नहीं थम रहा स्टंटबाजी का सिलसिला, गंगाबैराज पर स्टंटबाज ने दिखाए खतरनाक करतब, वीडियो वायरल, जांच के आदेश...

संबंधित समाचार