Kanpur: नहीं थम रहा स्टंटबाजी का सिलसिला, गंगाबैराज पर स्टंटबाज ने दिखाए खतरनाक करतब, वीडियो वायरल, जांच के आदेश...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में गंगाबैराज पर स्टंटबाज ने करतब दिखाए।

कानपुर में स्टंटबाजी से हो रहे हादसों और भय का माहौल उत्पन्न करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस कमिश्नर के आदेश पर आए दिन कार्रवाई की जा रही है।

कानपुर, अमृत विचार। शहर में स्टंटबाजी से हो रहे हादसों और भय का माहौल उत्पन्न करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस कमिश्नर के आदेश पर आए दिन कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद भी बाइकर्स बाज नहीं आ रहे हैं। 

रविवार को गंगा बैराज पर एक बार फिर से बाइक सवारों ने स्टंट कर दहशत फैलाई। जिसके चलते जाम की स्थिति पैदा हो गई। यह हाल तब हैं जब कोहना, नवाबगंज और दो पुलिस चौकियों का हस्तक्षेप है। इस मामले में डीसीपी ने आरोपियों की जांच कर कार्रवाई की बात कही है। वायरल वीडियो की पुष्टि अमृत विचार डॉट कॉम नहीं करता है। 
  
गंगा बैराज पर स्टंटबाजी रोकने के लिए बीते दिनों पुलिस कमिश्नर डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार के नेतृत्व में एसीपी कर्नलगंज ने स्टंटबाजों और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया था। जिसके कुछ दिन बाद तक पुलिस भी तैनात रही। लेकिन पुलिस के सुस्त पड़ते ही स्टंटबाज फिर से सक्रिय हो गये। 

रविवार दोपहर बाइक सवारों ने बैराज पर जमकर आतंक मचाया। इस दौरान राहगीरों को निकलने में भी परेशानी हुई। वहीं लोग बाइक सवारों की स्टंटबाजी को देखने के लिये जान जोखिम पर डालकर बीच सड़क तक खड़े हो गए। इस दौरान जाम की स्थिति बन गई। स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। डीसीपी सेंट्रल ने पहचान कर कार्रवाई की बात कही है।

पुलिस की नाक के नीचे खेल, राहगीर रहे झेल 

शहर के पिकनिक स्पॉट बने गंगाबैराज पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। यहां स्थित अटल घाट हादसों का प्वाइंट बन गया है। अटलघाट पर खतरनाक मोड़ होने के चलते यहां तेज रफ्तार के चलते आए दिन हादसे होते रहते हैं और राहगीर झेलते हैं। संकेतक न लगे होने की वजह से बीते कई वर्ष में बड़े हादसे हो चुके हैं। 

इसके बाद भी जिम्मेदार आंखें मूंदे हुए हैं। आए दिन हो रहे हादसों के बावजूद पीडब्ल्यूडी ने खतरनाक मोड़ धीरे चले या गति सीमा जैसे कोई भी संकेतक नहीं लगाए हैं। अगर यहां संकेतक लग जाए तो इन हादसों को काफी हद तक रोका जा सकता है।

अटल घाट पर हो चुके हादसे 

-अटल घाट पर 120 की रफ्तार से दौड़ रही रेंज रोवर कार पलटी एयरबैग खुलने से बाल-बाल बचे थे सवार।  

-तेज रफ्तार ऑडी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलटी, कार सवार हुए थे घायल।  

-संकेतक न लगे होने से अनियंत्रित कार गंगा में गिरी राहगीरों ने सवार तीन लोगों को मशक्कत के बाद निकाला गया था।  

-रेसिंग के दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार एक के बाद एक टकराए थे, जिसमें पांच घायल हुए थे।

यह भी पढ़ें- Kanpur: प्रशासन की सख्ती का दिखा असर..माघ मेले से पहले औचक निरीक्षण में बंद मिली सभी टेनरियां...

संबंधित समाचार