Kanpur: प्रशासन की सख्ती का दिखा असर..माघ मेले से पहले औचक निरीक्षण में बंद मिली सभी टेनरियां...
कानपुर में माघ मेले पर स्नान से पहले निरीक्षण में सभी टेनरियां बंद मिली।
कानपुर में माघ मेले के पहले गठित जिलास्तरीय टीम ने रविवार को जाजमऊ टेनरी उद्योगों से संबद्ध पंपिंग स्टेशन और 36 एमएलडी कामन इफ्ल्यूंट ट्रीटमेंट प्लांट सीईटीपी का निरीक्षण किया।
कानपुर, अमृत विचार। माघ मेले के पहले गठित जिलास्तरीय टीम ने रविवार को जाजमऊ टेनरी उद्योगों से संबद्ध पंपिंग स्टेशन और 36 एमएलडी कामन इफ्ल्यूंट ट्रीटमेंट प्लांट सीईटीपी का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम के औचक निरीक्षण में पता चला कि टेनरी पंपिंग स्टेशनों के संपो और सीईटीपी के इनलेट पर औद्योगिक उत्प्रवाह का निस्तारण नहीं हो रहा है।

वहीं, आठ अलग-अगल टीमों ने 96 टेनरियों का निरीक्षण किया जिसमें वह सभी बंद मिलीं, कोई भी डिफॉल्टर ईकाई नहीं मिली। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अमित मिश्रा ने बताया कि पहले स्नान को लेकर सख्ती से निगरानी हो रही है।
माघ मेला-2024 के बन्दी रोस्टर का पालन कराने के लिए गठित जिलास्तरीय पहली टीम ने 14 औद्योगिक इकाईयों, दूसरी टीम ने 10 इकाईयों का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी में कार्य बंद मिला। इसी तरह गठित आठों टीमों ने कुल 96 औद्योगिक इकाईयों के निरीक्षण में उत्पादन कार्य बंद पाया। अमित मिश्रा ने बताया कि बंदी रोस्टर के दौरान तीन दिनों में कुल 335 जल प्रदूषणकारी इकाइयों का औचक निरीक्षण किया गया।

इसके साथ ही जाजमऊ टेनरी उद्योगों से संबद्ध समस्त पंपिंग स्टेशनों, पंपिंग स्टेशन 1,पंपिंग स्टेशन 2, पंपिंग स्टेशन 3, पंपिंग स्टेशन 4 और इससे संबद्ध सीवेज पंपिंग स्टेशन और बुढ़िया घाट नाला, शीतलाबाजार नाला, वाजिदपुर नाला का भी निरीक्षण किया। इस दौरान गंगा में गंदगी जाते नहीं मिली। उन्होंने बताया कि 36 एमएलडी सीईटीपी की इकाईयों का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान निरीक्षण में टेनरी पंपिंग स्टेशनों के संपो में और 36 एमएलडी सीईटीपी के इन लेट पर औद्योगिक उत्प्रवाह निस्तारित होता नहीं मिला। अमित मिश्रा ने बताया कि टेनरियों में काम नहीं हो रहा है, इस वजह से गंगा में अशोधित उत्प्रवाह नहीं जा रहा है।
