Farrukhabad: पूर्व ब्लॉक प्रमुख सरिता सिंह करोड़ो की धोखाधड़ी में गिरफ्तार, सरकारी निर्माण का ठेका दिलाने के नाम पर वसूले रूपये!
फर्रुखाबाद में पूर्व ब्लॉक प्रमुख सरिता सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
फर्रुखाबाद में पूर्व ब्लॉक प्रमुख सरिता सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उन पर सरकारी निर्माण का ठेका दिलाने के नाम पर करोड़ो रुपये की ठगी का आरोप है।
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के मुकदमे में पूर्व ब्लाक प्रमुख की पत्नी सरिता राठौर को गिरफ्तार कर लिया है। सरिता सिंह के विरुद्ध अलीगढ़ गोविंद पार्क कॉलोनी सुरेंद्रनगर निवासी रजत मित्तल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया था कि आवास विकास कॉलोनी निवासी महेश सिंह राठौर की पत्नी सरिता राठौर एवं उनके पुत्र सनी राठौर ने ठेका दिलाने के नाम पर करोड़ो रूपये लिए थे। तब उनके पति महेश सिंह जीवित थे।
महेश सिंह की मौत के बाद ठेका नहीं मिल सका। रजत मित्तल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि मेरा पुराना परिचय महेश सिंह राठौर निवासी, आवास विकास जिला फर्रुखाबाद से था, जो अपनी रजिस्टर्ड फर्म के माध्यम से सरकारी निर्माण के ठेके लिया करते थे। फर्म के कार्यों में महेश सिंह राठौर की पत्नी सरिता राठौर एवं पुत्र सनी राठौर सक्रिय रूप से सहयोग करते थे। उसी फर्म से ठेके लेने के लिए इन लोगो ने उससे तथा साथियो से करोड़ो रूपये लिए।
घटना बीते 12 अगस्त की है जब वे कुछ व्यापारिक सहयोगियों के साथ सनी राठौर व सविता राठौर के आवास पर अपनी धनराशि मांगने गये तो वे दोनों भड़क गये और उनके साथ अभद्रता करते हुए गंदी गंदी गालियां देने लगे। उन्होंने धनराशि लौटाने से स्पष्ट इंकार कर दिया और पुनः तगादा करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसे मुकदमे में पुलिस ने आज सरिता सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
