मुरादाबाद : भाजपा क्षेत्रीय कार्य समिति की बैठक शुरू, सरकार के कार्यों के प्रचार प्रसार से जुड़े अभियानों की होगी समीक्षा 

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

मुरादाबाद। भाजपा पश्चिमी क्षेत्र की बैठक की शुरुआत हो गई। चार चरणों में यह बैठक होगी। पहले सत्र में क्षेत्रीय कार्य समिति के पदाधिकारी शामिल हैं। भाजपा के महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया की देखरेख में चर्चा शुरू हो गई है, इसमें क्षेत्र के सभी पदाधिकारी, महानगर और जिलाध्यक्ष सहित जिला प्रभारी शामिल हैं। इसके अलावा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य भी पड़े क्षेत्रीय समिति के सदस्य होते हैं, इसलिए वह सभी बैठक में शामिल हैं।

 दिल्ली रोड स्थित होटल ड्राइविंग-24 में बैठक शुरू हो गई है। दूसरे चरण में नमो ऐप सहित सरकार के कार्यों के प्रचार प्रसार से जुड़े अन्य अभियानों की समीक्षा होगी। इसमें मुख्य रूप से पन्ना प्रमुख शामिल होंगे। पश्चिम क्षेत्र में 330 मंडल बनाए गए हैं, जिसके पदाधिकारी बूथवार पन्ना प्रमुखों के काम की समीक्षा करते हैं। दूसरे सत्र में इस विषय विस्तार से चर्चा होगी।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : लोकल ट्रेनों के इंतजार में यात्री ठिठुरे, बेहिसाब कोहरे ने रेल प्रबंधन को भी मुसीबत में डाला

संबंधित समाचार