Kanpur Fire: टाटमिल चौराहे की चार मंजिला बिल्डिंग में आग लगने से मचा हड़कंप... देखने वालों की लगी भीड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में टाटमिल चौराहे की चार मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई।

कानपुर के रेलबाजार थानाक्षेत्र में टाटमिल चौराहे की चार मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

कानपुर, अमृत विचार। रेलबाजार थाना क्षेत्र में टाटमिल चौराहे पर स्तिथ चार मंजिला एसआरजीपी बिल्डिंग में होल्डिंग को गैस कटर से काटते समय भीषण आग  लग गई। आग की लपटे हवा चलने के कारण फैलने लगी। इस दौरान बिल्डिंग में आग का नजारा देख वहां से गुजर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। किसी राहगीर ने आग लगने की सूचना कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। 

रविवार देर रात करीब 12 बजे मिनी कंट्रोल की सूचना पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा घटना स्थल पर पहुंचे तो देखा कि सबसे ऊपरी मंजिल पर लगी होल्डिंग में आग लग रही थी जिसे एक्सटेंशन लीडर की सहायता से ऊपर मंजिल पर जाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया।

उन्होंने बताया कि निरीक्षण से पता चला कि गैस कटर से होल्डिंग की कटाई की जा रही थी जिससे आग पकड़ ली आज बढ़ने पर उपस्थित लेबर मौके से फरार हो गया।आग को पूर्ण रूप से बुझा लिया गया और घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

छह से ज्यादा दमकल मौके पर पहुंची

मिनी कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही सीएफओ के निर्देश पर तत्काल लाटूश रोड, मीरपुर, फजलगंज, कर्नलगंज, जाजमऊ फायर स्टेशन से दमकल मौके पर पहुंच गई। इसके बाद जरूरत के हिसाब से अभी फायर फाइटर्स ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू किया। 

जिसने देखा लपट वो राहगीर रुककर देखना लगा

शहर का अति व्यस्ततम चौराहा कहे जाना वाला टाटमिल चौराहे पर स्तिथ बिल्डिंग के ऊपरी तल में धू धू कर जलती आग को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान रेलबाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को सड़क पर डंडा पटककर चलता कर दिया। कुछ लोग तो अपने मोबाइल से उठती लपटों को कैद करने लगे।

ये भी पढ़ें- Kanpur Crime: आवारा जानवरों का आतंक, सांड ने नाबालिग बच्चे को उठाकर पटका... मौत, घटना CCTV में कैद, देखें- VIDEO

संबंधित समाचार