गोंडा: मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने मां सरयू में लगायी आस्था की डुबकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा अर्चना कर किया खिचड़ी दान 

करनैलगंज, गोंडा। सोमवार को मकर संक्रांति के मौके पर कटरा घाट स्थित सरयू नदी के तट पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान किया और पूजा पाठ कर अन्न, खिचड़ी दान किया। सोमवार की सुबह कड़ाके की ठंड और पछुआ हवा के झोंके के बावजूद सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाई।

भीषण ठंड एवं तेज हवा के चलते मेले का आयोजन तो नहीं हुआ लेकिन स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बनी रही। दूरदराज क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में डुबकी लगाई और मंदिर में पूजन करने के पश्चात अनाज व फल आदि का दान कर पुण्य अर्जित किया। इस स्नान पर्व को लेकर सरयू घाट पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Untitled-25 copy

उप जिलाधिकारी हीरालाल स्वयं मौके पर मौजूद हैं और भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गयी है‌। महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस कर्मी तैनात की गई है। हालांकि प्रतिवर्ष लगने वाला मेला इस वर्ष ठंड होने के कारण आयोजित नहीं हुआ। फिर भी सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में स्नान किया।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: BHMS, BAMS और BUMS में लागू हुए नेशनल एग्जिट एग्जाम पर स्टूडेंट्स की नहीं हो रही सुनवाई, आंदोलन होगा तेज

संबंधित समाचार