लखीमपुर: रिश्तेदारी में आए युवक का पेड़ से लटका मिला शव 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस जांच में जुटी, मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला  

निघासन, अमृत विचार। थाना निघासन की पुलिस चौकी झंडी गांव में सोमवार को एक युवक का शव खैर के पेड़ से लटका मिलने पर गांव में अफरा तफरी मच गई। मृतक गांव में ही अपनी रिष्तेदारी में आया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया है। 
त्रिकौलिया गांव निवासी चेतराम (27) पुत्र कल्लू तीन दिन पहले फूफा के घर झंडी आया था।

रविवार की रात लगभग 11 बजे चेतराम घर से कहीं चला गया। काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। सोमवार की सुबह जब ग्रामीण खेत जाने के लिए निकले, तो युवक का शव संदिग्ध अवस्था में खैर के पेड़ से लटका मिला। मृतक के रिश्तेदारों ने बताया कि चेतराम निवासी त्रिकौलिया तीन दिन से झंडी गांव में ही रुक रहा था और रोज शराब के नशे में धुत रहता था। रविवार की रात को बिना बताए कहीं चला गया था।

दूसरे दिन सुबह गांव के लोगों ने उसका शव गांव किनारे जंगल में खैर के पेड़ से लटका देखा। जिसके बाद सह जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त चेतराम पुत्र कल्लू के रूप में की है। इस बाबत झंडी चौकी इंचार्ज दुर्गेश शर्मा ने बताया कि शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कई बिंदुओ पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: घने कोहरे की चादर से घिरी तराई, पूरे दिन छाई रही धुंध, रेंगते रहे वाहन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म