कासगंज: सर्दी के इस मौसम में गभर्वती महिलाएं रखें सेहत का खास ध्यान, समय पर कराएं जांच
कासगंज, अमृत विचार: सर्दी के इस मौसम में गर्भवती महिलाओं एवं गर्भवस्थ शिशु के स्वास्थ्य को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने गाइड लाइन जारी की है। सर्दी के मौसम में गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने व प्रसव से पूर्व जरूरी जांचें कराने एवं खाने में पौष्टिक आहार लेने का सुझाव दिया है।
जिला अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञ डा. त्रचा ने कहा कि सर्दी के मौसम में सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। ताकि गर्भवती महिलाओं को बीमारी से दूर रखा जा सके। ऐसे बदलते मौसम में गर्भवती को स्वस्थ रहने के लिए अच्छे खानपान के साथ प्रसव पूर्व (एएनसी) की जांच कराना ज़रूरी है।| सर्दी में गर्म कपड़े पहनें, हरी सब्जी फल दूध आदि का सेवन करें।
डा. ऋचा सिंह का सुझाव है कि सर्दी के मौसम में अक्सर जुकाम सर्दी व बुखार आदि की समस्या होती है, तो बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। चिकित्सक की सलाह के बिना किसी भी दवा का सेवन न करें। गर्भवती को अपने स्वास्थ्य के साथ शिशु के स्वास्थ्य का ख्याल रखना है ।
उन्होंने कहा कि प्रथम जांच 12 सप्ताह के भीतर और दूसरी जांच 14 से 26 सप्ताह व तीसरी जांच 28 से 34 सप्ताह और चौथी जांच 36 सप्ताह प्रसव तक होती हैं | जिसमें हीमोग्लोबिन, एचआईवी, सिफलिस, शुगर, बीपी, वजन, ब्लड, पेट की जांच की जाती है। इसके साथ ही टीडी के दोनों टीके भी लगवाएं और साथ ही आयरन कैल्सियम की टेबलेट समय से लें।
यह भी पढ़ें- कासगंज: करंट की चपेट में आकर बिजलीकर्मी की मौत, परिजनों में आक्रोश
