रायबरेली: "आवाज सारे देश की- जय गुरु दशमेश की", 357वें प्रकाश पर्व निकली शोभा यात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 357वें पावन प्रकाश पर्व पर भव्य शोभा यात्रा गुरु ग्रंथ साहिब जी की शाही सवारी, पांच प्यारों की अगुवाई में निकाली गई। सबसे आगे खुली जीप में निशान साहब को साथ लिए गुरु गोबिंद सिंह जी के जैकारे, ढोल नगाड़े के साथ लगाते युवा चल रहे थे। गुरुनानक जूनियर हाई स्कूल के बच्चे, वारसी बैंड, बाहर से आया प्रसिद्ध बैंड, गतका पार्टी आदि सुशोभित थे। पालकी साहेब को विशेष फूलों, बिजली की सजावट से सजाया गया था। सिख समाज के पुरुष महिलाए बच्चे सारे मार्ग की सफाई धुलाई करते चल रहे थे। एक तरफ महिलाएं बच्चे व पुरुष शबद गायन तो शोभा यात्रा में छोटे छोटे बच्चे विशेष ड्रेस द्वारा शबद पढ़ते शोभा बना रहे थे।

शोभायात्रा गुरु नानक नगर गुरुद्वारे से प्रारंभ होकर स्टेशन रोड, मंसा देवी मंदिर, घंटाघर,कोतवाली रोड, कचहरी से होते हुए हॉस्पिटल चौराहा, हाथी पार्क से खालसा चौक, गुरु तेग बहादुर मार्केट में लगभग एक घंटे बच्चो का विशेष प्रोग्राम हुआ। इसके बाद घंटा घर चौराहा होते हुए  वापस गुरु गोबिन्द सिंह मार्ग से गुरूद्वारा साहिब पहुंची।सारे मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा व पांच प्यारों का जगह-जगह माल्यार्पण संगत कई संगठनों के पधाधिकारियो द्वारा  स्वागत और प्रसाद वितरण किया गया।

06

गुरुद्वारा साहब पहुंचकर लंगर का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरु सिंह सभा के पदाधिकारियों के साथ साथ युवा वर्ग का योगदान विशेष तौर पर रहा। इसमें प्रमुख रूप से ज्ञानी जगरूप सिंह, सुरेंद्र सिंह मोंगा, त्रिलोचन सिंह नरूला, अवतार सिंह छाबड़ा, त्रिलोचन सिंह मोंगा, गुरजीत सिंह तनेजा, हरविंदर सिंह सलूजा, गुरभेज सिंह सलूजा, करनदीप सिंह मोंगा, बलजीत सिंह मोंगा, गुरमीत सिंह तनेजा, भूपेंद्र सिंह मोंगा, नरेंद्र सिंह सलूजा, गुरमीत सिंह मोंगा, बंटी सलूजा, तेजपाल सिंह मोगा, सुरेंद्र सिंह बल्लू, रतन सिंह सलूजा, जसवंत सिंह मोंगा, हरमंदर सिंह सलूजा, सतपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह बग्गा, जसवीर सिंह, अवतार सिंह गांधी, जसविंदर सिंह, सोनू सिंह गांधी, हरजीत सिंह, लकी सिंह, रॉकी अरोड़ा, सावन मखीजा, कबीर सिंह आदि मौजूद रहे।

पंज प्यारों को माला पहनाकर पूनम सिंह ने किया अभिनंदन

रेलवे स्टेशन के पास गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व से पर निकाली गई शोभायात्रा में कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह ने पहुंचकर पंज प्यारों को माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। साथ ही श्री आदि ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि हमें गुरु गोविंद सिंह जी द्वारा दिखाए गए धर्म, सच्चाई व मानवता सेवा के मार्ग पर चलना चाहिए। भाई हरमिंद्र सिंह सलूजा सहित सिख समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-नीति आयोग का दावा- भारत में नौ वर्ष में 24.82 करोड़ लोग गरीबी से उबरे

 

संबंधित समाचार