पुलिस का खेल! प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल छात्र और गोंडा में मजदूरी कर रहे श्रमिक को कर दिया नामजद, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। खैरीघाट थाने की पुलिस द्वारा क्रॉस केस दर्ज करने का खेल जमकर किया जा रहा है। क्रॉस केस के खेल में नाजायज लोगों पर भी मुकदमा दर्ज हो रहा है। 10 जनवरी को पुलिस ने हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल छात्र और गोंडा में मजदूरी कर रहे श्रमिक के विरुद्ध भी केस दर्ज कर दिया। जबकि वह सभी मौके पर मौजूद ही नहीं थे। वही घायल का इलाज आज भी जिला अस्पताल में चल रहा है।

खैरीघाट थाना क्षेत्र के दीवानपुरवा गांव निवासी राजा मिश्रा पुत्र रामगोपाल एंबुलेंस कर्मी है। इस समय इनकी तैनाती प्रतापगढ़ में है। वह सात जनवरी को बाइक से बेहड़ा बाजार गया था। वापस आते समय सबलापुर गांव के पास ट्रैक्टर में लगी मड लोडर ने बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी थी। जिस पर एंबुलेंस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।

राजा मिश्रा के भाई गया प्रसाद मिश्र ने खैरीघाट थाने में दुर्घटना का केस दर्ज कराया था। उसके बाद आरोपियों ने क्रास केस दर्ज करवाने के लिए पुलिस से मिलकर खेल किया। पुलिस ने आरोपियों की तहरीर पर घायल के सगे भाई और रिश्तेदार समेत चार लोगों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर दिया। जिन पर केस दर्ज हुआ है, उनमें एक हाई स्कूल का छात्र है और वह परीक्षा दे रहा है। वहीं दूसरा गोंडा जनपद में मजदूरी करता है। ऐसे में क्रास केस में हुए खेल से परिवार के लोग काफी परेशान हैं। छात्र अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। मालूम हो कि चालक का अभी भी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

गोंडा में करते हैं मजदूरी

घायल एंबुलेंस चालक राजा मिश्रा ने बताया कि उसके भाई रक्षा राम गोंडा में मजदूरी के काम करते हैं जिस दिन घटना दिखाया गया है उसे दिन विवाह गोंडा में थे रविवार को खिचड़ी के मौके पर गांव आए। तब उन्हें जानकारी हुई। ऐसे में पुलिस परेशान करने का खेल कर रही है।

तीन दिन बाद दर्ज हुआ केस

नानपारा निवासी मधुकर पांडे ने बताया कि वह अपनी कर से घायल रिश्तेदार राजा मिश्रा को देखने के लिए गए थे घटना के तीन दिन बाद 10 जनवरी को आरोपियों की ओर से मेरे बेटे को नाम जप कर दिया गया जिसमें अभिषेक पांडे के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज हुआ है। जबकि वह छात्र है। उन्होंने न कोई धमकी दी न कोई हादसा करने का प्रयास किया।

मामले की नहीं है जानकारी

खैरीघाट थाने की पुलिस द्वारा क्रॉस केस मामले में छात्र और गोंडा में मौजूद श्रमिक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉक्टर पवित्र मोहन त्रिपाठी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है वह इस पर बयान भी नहीं दे सकते हैं। पुलिस अधीक्षक से बात करें जब पुलिस अधीक्षक के सीयूजी नंबर में फोन लगाया गया तो पीआरओ प्रभारी ने फोन उठाते हुए कहा कि मैडम से बात नहीं हो सकती है। वह जांच कर रही हैं।

 

संबंधित समाचार