हृदय विदारक: सेना के सेवानिवृत्त कैप्टन की मौत के बाद गम में बेटे की भी थमी सांसे, एक साथ उठी अर्थी, नम हुई लोगों की आंखे
जेठवारा/प्रतापगढ़, अमृत विचार। बीमार चल रहे सेवानिवृत्त कैप्टन का रविवार दोपहर अचानक निधन हो गया। गम में उनके छोटे बेटे की देर शाम हालत बिगड़ गयी। शव घर पर छोड़ परिजन बेटे को लेकर इलाज के लिए लेकर भागे। स्थानीय डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी भी सांसे थम गई। खबर मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
जेठवारा क्षेत्र के पूरे नन्दा गांव निवासी सेना से कैप्टन पद से बाल कृष्ण पांडेय (90) सेवानिवृत्त थे।
तीन बेटों में डा. कृष्णानन्द पांडेय नोएडा में चिकित्सक हैं। वह ज्यादातर परिवार के साथ दिल्ली में रहा करते हैं। कृष्ण कुमार पांडेय जो विहिप के अंतरराष्ट्रीय प्रचारक हैं और परिवार के साथ अमेरिका में रहते हैं। बीते महीनों में उनके आवास पर विहिप नेता अशोक सिंहल की मूर्ति स्थापना के लिए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जो उनके सहपाठी हैं वह भी आये थे और एक बेटा अनिल कुमार पांडेय गांव में ही पिता के साथ रहते थे, मधुमेह रोग से ग्रसित थे।
रविवार दोपहर कैप्टन बाल कृष्ण पांडेय का निधन हो गया। घर पर शोक संवेदना जताने वालों आ रहे थे। देर शाम अचानक छोटे बेटे अनिल पांडेय की भी हालत बिगड़ने लगी। परिजन इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए,डाक्टरों ने उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया। रास्ते में बाघराय के पास उनकी हालत और बिगड़ी सीएचसी में ले गए जहां डॉक्टरों मृत घोषित कर दिया। सोमवार को सुबह से ही उनके आवास पर शोक व्यक्त करने वालो का तांता सा लगा रहा। एक साथ बाप बेटे की अर्थी उठी तो लोगों की आंखे नम हो गई।
यह भी पढ़ें:-9 साल में करीब 6 करोड़ UP के लोग गरीबी रेखा से आए बाहर, नीति आयोग की रिपोर्ट पर सीएम योगी ने जताई खुशी
