औरैया: अज्ञात कारणों से लगी आग, दस बाइकें जली
औरैया, अमृत विचार। फफूंद कस्बे के टाकीज रोड पर एक बाइक मरम्मत की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई, लोग जब तक आग बुझाते वहां खड़ी दस बाइक जल गई। सूचना पर पुलिस और फायर की गाड़ी भी पहुंच गई और आग पर काबू पाया जिससे मकानों की ओर आग नही फैल सकी। मोहल्ला जुबैरी निवासी मारुति,टाकीज रोड पर बाइक मरम्मत का काम करता है।
सोमवार को उसकी दुकान बंद थी देर रात दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई और ऊंची लपटें उठने लगीं। सूचना पर थाना पुलिस और फायर की गाड़ी भी जा पहुंची फायर कर्मियों ने काफी देर बाद आग पर काबू पाया लेकिन जब तक वहां खड़ी दस बाइकें जल गई थी। दुकान मालिक मारुति ने बताया कि दस से अधिक बाइक जली हैं और सभी बाइक मरम्मत के लिए ग्राहक खड़ी कर गए थे।
यह भी पढ़ें:-नीति आयोग का दावा- भारत में नौ वर्ष में 24.82 करोड़ लोग गरीबी से उबरे
