मुख्य सचिव पहुंचे अयोध्या, कहा - टॉप क्वालिटी की होगी सुरक्षा-व्यवस्था
अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसको लेकर कई प्रोजेक्ट्स पर दिन रात काम छल रहा है। इन्ही की समीक्षा करने यूपी के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र आज अयोध्या पहुंचे हैं। मिली जानकारी के अनुसार अपने दौरे में उन्होंने सबसे पहले अयोध्या एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। यहाँ मंडलायुक्त गौरव दयाल ने एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं से उन्हें अवगत कराया। मुख्य सचिव प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए सड़क मार्ग से अयोध्या पहुंचे हैं।
.jpg)
पत्रकारों से बात करते हुए दुर्गा शंकर मिश्रा ने बताया कि श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होनी है, जिसमें हर क्षेत्र से बहुत महत्वपूर्ण लोग अयोध्या आ रहे हैं। 23 जनवरी से पूरे देश-विदेश से काफी संख्या में श्रद्धालु यहां पर आएंगे। उनकी हर प्रकार की व्यवस्था के लिए तैयारी की जा रही। उन्हाेंने बताया कि बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया कि अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था टॉप क्वालिटी की होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि अभी और जगहों पर जाकर निरीक्षण करेंगे। अगर किसी भी प्रकार की कोई कमी पाई गई तो उसे दूर कराएंगे। मुख्य सचिव ने बताया कि राम मंदिर निर्माण के साथ एक नया शहर अयोध्या तेजी से बदला है। समीक्षा बैठक में एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया, कमिश्नर गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार औऱ विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -मथुरा में शाही ईदगाह के सर्वे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, HC से कहा- मुस्लिम पक्ष की सुने याचिका
