मुरादाबाद : स्पेशल ट्रेन के इंतजार में सवा घंटे से बैठे हैं यात्री, किराया भी अधिक
मुरादाबाद। रेलवे के स्पेशल ट्रेनों का संचालन हमेशा से धोखा साबित होता रहा है। आजमगढ़ से मदार जंक्शन के लिए चलाई गई स्पेशल गाड़ी के इंतजार में सवा घंटे से यात्री बैठे हैं। इस ट्रेन का किराया भी अधिक है जबकि, जम्मू से चलने वाली सुपरफास्ट साप्ताहिक कानपुर एक्सप्रेस 11 घंटे 6 मिनट की देरी से चल रही है।
अवध-असम एक्सप्रेस के दोनों फेरे प्रभावित हैं। अप साइड में यह गाड़ी 6 घंटे 10 मिनट की देरी से चल रही है। गरीब रथ 5 घंटे 31 मिनट, उदयपुर मेंल 6 घंटा 13 मिनट, डिब्रूगढ़ से आ रही राजधानी एक्सप्रेस 2 घंटे 10 मिनट, हिमगिरि एक्सप्रेस 2 घंटे 44 मिनट और कोलकाता से आ रही सियालदह एक्सप्रेस 2 घंटे 32 मिनट की देर से चल रही है।
देहरादून से सूबेदारगंज के बीच चलने वाली देहरादून मेल 4 घंटे 57 मिनट की देरी से चल रही है। पोरबंदर एक्सप्रेस और मुरादाबाद से सहारनपुर जाने वाली मेमू एक से डेढ़ घंटे विलंब से रवाना हुई। गोरखपुर से आ रही राप्तीगंगा के यात्रियों को एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। जननायक 2 घंटे 26 मिनट देरी से चल रही है।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: दूसरे दिन भी नहीं लगा प्रॉपर्टी डीलर का सुराग, पूरे दिन टीम ने स्टीमर से की छानबीन
