जम्मू-कश्मीर: पुंछ में LOC के पास जंगल में लगी आग, कई बारूदी सुरंगों में विस्फोट 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेंढर/जम्मू। जम्मू-कश्मीर के बालाकोट और मेंढर इलाकों के जंगलों में लगी आग पर मंगलवार को भी काबू नहीं पाया जा सका और आग की वजह से नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास कई बारूदी सुरंगों में विस्फोट हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि पुंछ जिले के पहाड़ी इलाके में नियंत्रण रेखा के पास जंगलों में लगी आग लगातार फैल रही है। अधिकारियों ने बताया कि मेंढर सेक्टर के जंगलों में लगी आग के बाद कई बारूदी सुरंगों में विस्फोट हो गया। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों के साथ सेना और वन विभाग के कर्मी आग पर काबू पाने में लगे हुए हैं। 

ये भी पढ़ें- कौशल विकास घोटाला : चंद्रबाबू नायडू की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट जजों में मतभेद, अब CJI करेंगे सुनवाई

संबंधित समाचार