Kanpur Crime: पति शराबी… चचेरे देवर से हो गए संबंध, साथ रहने से किया मना, भाभी पर किया हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में साथ रहने से मना करने पर देवर ने भाभी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

कानपुर में साथ रहने से मना करने पर देवर ने भाभी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ नौबस्ता थाने में मुकदमा दर्ज हुआ।

कानपुर, अमृत विचार। साथ रहने से मना करने पर देवर ने भाभी पर दासुकुआं के पास लोहे की रॉड से हमला कर दिया। महिला नौबस्ता थाने से देवर से सुलह कर वापस लौट रही थी। हमले में महिला गंभीर रुप से महिला को नौबस्ता पुलिस ने अस्पताल पहुंचा कर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में रिपोर्ट दर्ज की। 

मूलरूप से कानपुर देहात निवासी महिला ने बताया कि पति शराब के नशे में अक्सर उससे मारपीट करता था। जिससे तंग आकर महिला ने तीन साल पहले पति को छोड़ दिया था। महिला ने बताया कि इस दौरान उसके संबंध उसके चचेरे देवर अतीन शर्मा से हो गए थे। वह अतीन के साथ पिछले तीन सालों से रह रही थी।

बताया कि अतीन उसके साथ अक्सर मारपीट करता था। जिससे परेशान होकर वह पिछले पांच माह से अलग रहने लगी थी। आरोप है कि इस दौरान अतीन अक्सर उसे साथ रहने की धमकी देता था। विरोध करने पर अतीन ने नौबस्ता थाने में उसके खिलाफ शिकायत की। बताया कि बीते 13 जनवरी को थाने से देवर से सुलह कर लौट रही थी।

पीड़िता दासुकुआं के पास पहुंची ही थी, तभी पीछे से आए अतीन ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिससे महिला के सिर पर गंभीर चोट लग गई। पीड़िता ने घटना की जानकारी डॉयल 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। नौबस्ता थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Kanpur Chamanganj Fire: बेटे की जान बचाने के लिए मां ने दूसरी मंजिल से फेंका… हर तरफ मची रही चीख-पुकार

 

संबंधित समाचार