Fatehpur: गरीब वर्ग को मिला तोहफा; आयुष्मान कार्ड के जरिए मिलेगा बेहतर इलाज, निःशुल्क होगी जांच...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभ का दायरा बढ़ने से गरीब वर्ग में खुशी है।

फतेहपुर में आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभ का दायरा बढ़ने से गरीब वर्ग में खुशी है। गरीब मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा के लिए जांच का बजट बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

फतेहपुर, अमृत विचार। आयुष्मान भारत योजना के तहत मिलने वाले लाभ का दायरा बढ़ाने की घोषणा के बाद से लाभार्थियों में राहत देखी जा रही है। गरीब मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा के लिए जांच का बजट बढ़ाने का फैसला लिया गया है। अब योजना के तहत बड़ी-बड़ी महंगी जांचें भी अब इसी के दायरे में निशुल्क हो सकेंगी।

आयुष्मान भारत योजना का दायरा बढ़ाने की तैयारी की गई है। इसके तहत जांच का बजट बढ़ाने की तैयारी है। इससे दायरे में आने वाले मरीजों का बेहतर इलाज हो सकेगा। गोल्डन कार्ड धारकों की अब एमआरआई और पेट स्कैन समेत कई महंगी जांच भी मुफ्त में हो सकेंगी। मौजूदा समय में रेडियोलॉजी जांच पर पांच हजार रुपये की सीमा तय थी। इसमें बदलाव कर दिया गया है। 

अब इलाज के कुल पैकेज में सभी तरह की रेडियोलॉजिकल जांचों का शुल्क भी जोड़ा जाएगा। नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के प्रस्ताव के तहत जांच के बजट में वृद्धि योजना पर होने वाले खर्च को भी शासन की ओर से उठाया जाएगा। आयुष्मान भारत योजना के तहत रजिस्टर्ड लोगों को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज की सुविधा है। अब जांच का बजट बढ़ने के बाद इसका लाभ मरीज रजिस्टर्ड सरकारी और निजी अस्पतालों में उठा पाएंगे। 

अभी तक नियम था कि पांच हजार रुपये तक की रेडियोलॉजी जांच ही आयुष्मान भारत कार्ड के जरिए कराई जा सकती थी। जांच का खर्च बढ़ने के बाद मरीजों को इसका भुगतान करना पड़ता था। इससे कई बार मरीज उचित जांच नहीं करा पाते थे और उनकी बीमारी बढ़ जाती थी। अब पैकेज में बीमारी के हिसाब से जांचों का शुल्क जुड़ जाने से लोगों को परेशानी से राहत मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें- Kanpur News: राम-लखन-जानकी के वस्त्रों की बढ़ी डिमांड; शहर के कारोबारियों में उत्साह, अयोध्या से मिल रहा शानदार रिस्पांस...

 

संबंधित समाचार