UP: जेब से मिला सुसाइड नोट, युवती, दो युवक आरोपी, बलात्कार के मुकदमे में फंसाने की धमकी से परेशान होकर की थी आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज में बलात्कार के मुकदमे में फंसाने की धमकी से परेशान होकर की थी युवक ने आत्महत्या।

कन्नौज में बलात्कार के मुकदमे में फंसाने की धमकी से परेशान होकर युवक ने आत्महत्या कर ली थी। मृतक के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की।

कन्नौज, अमृत विचार। रामपुर मुढेरी में फांसी लगा कर आत्महत्या करने वाले युवक की जेब में सुसाइड नोट मिला। इसमें युवक ने एक युवती व दो युवकों के मोबाइल नंबर लिखे हैं। तीनों लोग उससे एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। न देने पर बलात्कार के केस में पूरे परिवार को फंसाने की धमकी दे रहे थे। आत्महत्या से पहले इन तीनों मोबाइल नंबरों से बात हुई।  

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर मुढेरी निवासी नितिन कटियार (20) पुत्र मोहन लाल कटियार ने 11 जनवरी की रात अपने मकान के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या करली थी। घटना के कारण की जानकारी परिजनों को नहीं हो सकी थी। इससे परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया था। इसके बाद परिजनों ने जब नितिन के कपड़े चेक किये तो उसकी जेब में एक सुसाइड नोट मिला। इसमें एक लड़की का नाम लिखा गया था। कहा गया था कि उक्त लड़की अब उससे बात नहीं करती। वह किसी अन्य से मिल गई है।

उसके पास लगातार तीन मोबाइल नंबरों से फोन आ रहे हैं जिसमें एक लाख रुपये की मांग की जा रही है। रुपये न देने पर बलात्कार के केस में फंसाने की लगातार धमकी दे रहे हैं। नितिन के जान देने से पहले इन तीनों मोबाइल नंबरों से बात हुई। परेशान होकर उसने फांसी लगा ली। अब सुसाइड नोट को लेकर मृतक का चाचा भोला कटियार कोतवाली पुलिस के पास पहुंचा। यहां पुलिस ने जांच तो नहीं की पर उल्टा उसे यह कह कर लौटा दिया कि अब मामले को शांत रहने दो। उधर मृतक के चाचा का कहना है कि पुलिस को मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिये।  

ये भी पढ़ें- Exclusive: CSJMU में दीपों से बनेगा 101 फीट चौड़ा मंदिर... हर व्यक्ति देखकर अपने आप को राम की नगरी में होना करेगा महसूस

संबंधित समाचार