मीरजापुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 50 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 1 अंतर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मीरजापुर। जिले की थाना अदलहाट पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना अदलहाट पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना अदलहाट क्षेत्रांतर्गत कुहू ग्राहक सेवा केन्द्र बहद ग्राम कौडिया कलां के पास सघन चेकिंग कर डीसीएम ट्रक पर सवार रवि वर्मा पुत्र दयाराम वर्मा निवासी शंकरपुर छावनी, थाना मोहम्मदी, जनपद लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार किया गया है।

बरामद वाहन की तलाशी ली गयी तो उपरोक्त ट्रक में लदी हुई कुल 370 पेटी, 3300 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब (मैकडावल नंबर1 डिलक्स व्हीस्की ब्राण्ड) बरामद हुई है। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह लोग अंग्रेजी शराब को हरियाणा के सोनीपत से झारखण्ड ले जाकर ऊंचे दामों पर बिक्री कर देते है। बताया गया कि बिक्री हेतु ले जा रहे शराब को उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने से पूर्व वाहन का नम्बर प्लेट बदल देते है ताकि पकड़े न जा सके।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : घूस लेते महिला कर्मचारी को एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा

संबंधित समाचार