बदायूं: ग्रामीणों ने स्कूल में बंद किए गोवंश, जानकारी देने के पर भी नहीं पहुंचा कोई भी अधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार: देहात क्षेत्र में आवारा गोवंशों का आतंक फैला हुआ है। यह पशु किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिसकी वजह से उनकी रातें खेतों पर गुजर रही हैं। जब डीएम के गोवंशों को पकड़ने लिए लगातार आदेशित कर रहे हैं। लेकिन ग्राम प्रधान और सचिव स्तर से लापरवाही बरती जा रही है। 

गोवंशों से आक्रोशित गांव चिंजरी में छुट्टा गोवंश के आतंक मचाने को लेकर  ग्रामीणों में के द्वारा उन्हें घेरकर वहां के प्राथमिक विद्यालय में बंद कर दिया। ऐसे भूखे-प्यासे गोवंश स्कूल में बंद हैं। जिसकी जानकारी लोगों के द्वारा अधिकारियों को दी गई। लेकिन कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। पशु भूख और प्यास से व्याकुल हैं। इसी व्याकुलता में उनकी रात गुजरने वाली है। 

जिले में निराश्रित पशुओं की संख्या हजारों में पहुंच चुकी है। सैकड़ों गोवंश सड़कों से लेकर खेतों में तक में हर समय घूमते दिख रहे हैं। इन निराश्रित पशुओं के द्वारा फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इन पशुओं से रखवाली करने के लिए किसानों को खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है। इस दौरान उन्हें इन पशुओं के हमले का भी सामना करना पड़ रहा है।

 इसके अलावा सड़कों पर घूमने वाले इन निराश्रित गोवंश खासतौर पर सांड द्वारा राहगीरों पर हमला कर नुकसान पहुंचाया जा रहा है। फसलों को नुकसान पहुंचाने की दशा में कई बार ग्रामीणों के  अधिकारियों से गुहार लगाई जा चुकी है। फसलों को नुकसान पहुंचाने की दशा में उन्हें पकड़कर आश्रय स्थलों में रखने के आदेश डीएम और सीडीओ स्तर से कई बार प्रधान और सचिवों को दिए जा चुके हैं। 

परंतु प्रधान और सचिव द्वारा उनके आदेशों की अवहेलना की जा रही है। दातागंज क्षेत्र के गांव चिंजरी के लोगों ने परेशान होकर मंगलवार को दर्जनों पशुओं को घेरकर उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में बंद कर दिए। जिसकी सूचना अधिकारियों को दी गई। लेकिन एक भी अधिकारी  मौके पर नहीं पहुंचा। गोवंश सुबह से ही विद्यालय परिसर में भूखे प्यास बंद  हैं। उनकी रात भी भूख प्यास से व्याकुलता में कटगी। उनके खाने पीने की व्यवस्था न प्रधान और किसी ग्रामीण द्वारा की गई है।

स्कूल में गोवंश बंद हैं। इसकी जानकारी नहीं हैं। जानकारी कर गोवंशों को छुड़ाया जाएगा। साथ ही उनके चारे पानी की भी व्यवस्था कराई जाएगी---केशव कुमार, सीडीओ।

यह भी पढ़ें- बदायूं: वेतन काटकर स्वास्थ्य केंद्र भेजी गईं स्टाफ नर्स, रुपए नहीं होने पर गर्भवती को भर्ती करने से किया था इनकार

संबंधित समाचार