Auraiya News: ट्रक का टूटा एक्सल... 10 घंटे तक लगा जाम, राहगीरों हुए परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में ट्रक का एक्सल टूटने से 10 घंटे लगा जाम।

औरैया में ट्रक का एक्सल टूटने से 10 घंटे लगा जाम। रेलवे क्रासिंग पर बीती रात्रि से बुधवार सुबह जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा।

औरैया, अमृत विचार। कस्बा कंचौसी में रेलवे क्रासिंग पर मगंलवार की रात्रि से बुधवार सुबह तक जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा। करीब 10 घंटे तक यह दुश्वारी रही। दूसरे दिन सुबह जाम की समस्या से निजात मिल सकी। बीती रात्रि 11 बजे कंचौसी रेलवे क्रासिंग पर  औरैया से लहरापुर जा रहे मौरम लदे ट्रक का एक्सल टूटने से सड़क के दोनो तरफ जाम लग गया।

jaam 1

इसका असर रसूलाबाद-औरैया आवागमन करने वाले वाहनों पर देखने को मिला। चौकी पुलिस को यातायात सामान्य करने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। ट्रक का एक्सल ठीक होने के बाद जाम खुल सका। लहरापुर की ओर से एक मौरंग भरा ट्रक जा रहा था। क्रासिंग से निकलते ही आगे रोड पर गड्ढे में पहिया फसने से एक्सल टूट गया जिस कारण पीछे आ रहे वाहनों के पहिये थम गए। कुछ देर में ट्रक व डंपर की लाइन लग गई।

पैदल व दुपहिया वाहन सवार भी परेशान हुए। चौकी इंचार्ज ने बताया कि यातायात प्रभावित होने की जानकारी मिलने पर सिपाहियों को भेजा गया था। ट्रक का एक्सल ठीक होने के बाद किसी तरह अवरुद्ध मार्ग को बहाल किया जा सका था।

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर परिवहन निगम की बसों में हुआ बदलाव, रूट से निकलने से पहले होगी आरती, देखें- VIDEO

संबंधित समाचार