सुलतानपुर: तहसीलों को जल्द मिलेंगे 5 हजार सरकारी कम्बल, भेजी गई डिमांड
माह भर पहले बट चुका है 5213 कम्बल, हिला रही है कड़ाके की ठंड
सुलतानपुर, अमृत विचार। नवंबर माह में ज़िले के पांचों तहसील के लिए आए सरकारी कंबल दिसम्बर माह में बट गए। वहीं समाजिक संस्थानों द्वारा भी जरूरतमंदो को कंबल वितरित किए गए फिर भी कड़ाके की ठंड में लोग कपकपाते नजर आ रहे हैं। जिसको देखते हुए तहसील प्रशासन द्वारा जिला प्रशासन से और कंबल की मांग की है। जिला प्रशासन द्वारा शासन से कंबल की डिमांड की है।
ठंड से लोगो को बचाने के लिए शासन द्वारा पांचों तहसीलो के लिए ढाई लाख रुपए अलाव तो 25 लाख रुपए कंबल खरीद के लिए मिले थे। जिला प्रशासन द्वारा पांचों तहसील कादीपुर, जयसिंहपुर, लम्भुआ, सदर व बल्दीराय को प्रति तहसील 50 हजार रुपए अलाव के लिए भेजा गया था।
वहीं 25लाख़ से खरीदे गए 5213 कंबल भी नवम्बर माह में तहसीलों में चले गए थे। 15से 25दिसंबर तक जनप्रतिनिधियों द्वारा पात्रों को कंबल वितरित किए गए। वही कड़ाके की ठंड को देखते हुए समाजिक संस्थानों ने भी जरूरतमंदो को कंबल वितरित किया। बावजूद कड़ाके की ठंड में लोगो को राहत नहीं मिलता देख सभी तहसीलों कंबल की डिमांड जिला प्रशासन से की है।
पांचों तहसीलो से 5हज़ार कंबल की डिमांड आई थी, साथ ही अलाव के लिए भी धनराशि मागी गई है। जिसके चलते 2लाख़ 50हजार अलाव व 23 लाख़ रुपए से 5 हजार कंबल खरीद की डिमांड की गई है। जो जल्द ही मिल जाएगी..., शैलेन्द्र श्रीवास्तव, आपदा लिपिक कलेक्ट्रेट।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: 50 लाख के बाद भी दहेज लोभियों ने बहू पर किया बांके से हमला, घर से निकाला, 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
