सीतापुर: पेशी पर आए युवक की न्यायालय परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

परिजन और डॉक्टर ठंड से हार्ट अटैक पड़ने की जता रहे आशंका

सीतापुर। कोतवाली नगर इलाके में कोर्ट परिसर में पेशी पर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। कुर्सी पर बैठे-बैठे युवक के अचानक गिरने से सख्ते में आ गए। परिजन आनन फानन में युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां परीक्षण के दौरान डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  

जनकारी के अनुसार, जिला सत्र न्यायालय परिसर में एससी/एसटी एक्ट में दर्ज एक केस के मामले में पेशी पर आये युवक की मौत हो गयी। मिश्रिख़ कोतवाली इलाके के ग्राम बरेठी निवासी विजय कुमार जमानत पर बाहर चल रहे थे। बताया जाता है कि मुकदमे की तारीख पर वकील के पास पेशी के लिए पहुंचे थे। इस दौरान विजय कुमार कुर्सी पर बैठे ही बैठे अचानक गिर गया। सख्ते में आये परिजन उसे लेकर आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने परीक्षण के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है। परिजन ठंड से मौत होने की संभावना जता रहे है जबकि जिला अस्पताल के डॉक्टर भी दबी जुबान ठंड से हार्ड अटैक पड़ने की बात कह रहे है। युवक की मौत की वास्तविक स्थिति अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही खोल सकेगी।

Untitled-47 copy

यह भी पढ़ें: लखनऊ: सीएम योगी ने किया सनसनीखेज खुलासा, कहा- राम मंदिर आंदोलन की वजह से हूं संन्यासी

संबंधित समाचार