Auraiya: शहर पहुंची एनसीसी की मेगा साइक्लोथोन रैली; 'नारी शक्ति' का नारा किया बुलंद, पीएम Narendra Modi करेंगे फ्लेगिंग...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एनसीसी ने 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए मेगा साइक्लोथोन का आयोजन किया है।

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गुवाहाटी (असम) से 14 एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स की एक मेगा साइक्लोथोन रैली बुधवार को कस्बा बिधूना के श्री गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कालेज पहुंची।

औरैया, अमृत विचार। राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गुवाहाटी (असम) से 14 एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स की एक मेगा साइक्लोथोन रैली बुधवार को कस्बा बिधूना के श्री गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कालेज पहुंची। एनसीसी महानिदेशक नई दिल्ली द्वारा आयोजित रैली 'नारी शक्ति' का नारा बुलंद करते हुए विभिन्न प्रांतों, शहरों और गांवों से गुजर रही है। पीएम नरेंद्र मोदी 28 जनवरी को दिल्ली में फ्लेगिंग करेंगे।

विद्यालय की प्रबंधक एवं भाजपा नेत्री मंजू सिंह ने रैली में आईं छात्रा कैडेट्स समेत एनसीसी अधिकारियों का स्वागत किया।विश्व में सबसे बड़ी युवा शक्ति के रूप में गठित नेशनल क्रेडिट कोर विभाग अपने 75 वें वर्षगांठ पर उत्तर प्रदेश एनसीसी निदेशालय लखनऊ के तत्वाधान में एक विशाल साईकिल रैली का आयोजन कर रही है इसके अंतर्गत 14 महिला कैडेट्स द्वारा महिला शक्तियों को प्रोत्साहित करने के लिए करनाल अंजुम सेन गुप्ता एवं लेफ्टिनेंट कमांडर राहुल की अगवाई में रैली संचालित हो रही है। 

एनसीसी 3

कर्नल अंजन सेन गुप्ता ने बताया कि एनसीसी कैडेट्स के साथ मेगा साइक्लोथोन एक्सपेडिशन नाम से एक रैली निकली है। जिसका मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण है। उन्होंने बताया कि एनसीसी की 75वां सालगिरह है इसको मनाने के लिए उत्तर प्रदेश डायरेक्टरेट के 14 एनसीसी कैडेट्स गुवाहाटी से साइकिल पर 2107 किलोमीटर दूरी तय कर दिल्ली पहुंचेंगे।

एनसीसी 4

इस अवसर पर नैशनल कैडेट कोर के एडीजी यूपी डायरेक्ट्रेट मेजर जनरल विक्रम कुमार भी कैडेट्स की हौसला अफजाई करने को साइकिल रैली में शामिल होकर बिधूना पहुंचे। कैडेट्स से मिलकर कर उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा मैं आपके जज्बे को सलाम करता हूं कि आप इस भयंकर कोहरे और भीषण ठंड की परवाह किए बिना नारी शक्ति का संदेश लेकर गुवाहाटी से हजारों किलोमीटर की दूरी तय करके यहां तक पहुंचे हैं। इस अवसर पर भाजपा नेत्री एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प की प्रदेश सह संयोजक मंजू सिंह सेंगर ने कैडेट्स का हौंसला बढ़ाते हुए लड़कियों के हौसलों की।

उन्होंने कहा कि इन कैडेट्स का साहस और हौंसला राज्य की अन्य बहादुर लड़कियों को जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी योग्यता साबित करने और समाज में एक आदर्श उदाहरण स्थापित करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा इन लड़कियों ने अब तक असम, पश्चिम बंगाल, बिहार एवं  उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों की यात्रा की है, और अपने साइकिल अभियान को पूरा करने के लिए अनुकरणीय साहस, शारीरिक कौशल और दृढ़ संकल्प दिखाया है। 

एनसीसी 2

इस अवसर पर रैली के दौरान श्री गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कालेज बिधूना में कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एसपी सिंह 4UP बीएन एनसीसी इटावा, सूबेदार मेजर साहब सिंह सेना मेडल, सूबेदार केहर सिंह, सूबेदार मेक बहादुर सिंह, सूबेदार अमरीक सिंह, सूबेदार गणेश भट्ट, नायब सूबेदार गुरमीत कुमार, गौरव कुमार गुप्ता एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर, सीएचएम देवेंद्र सिंह, सीएचएम रुस्तम सिंह, बीएचएम भूपेंद्र सिंह, हवलदार राजकिशोर, हवलदार बृजेंद्र सिंह, हवलदार जितेंद्र पाल, हवलदार तोरन, हवलदार मित्रा के अलावा विद्यालय के अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह सेंगर विनीत सिंह सेंगर, मोनू भदोरिया, संदीप सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Kanpur: संगम एक्सप्रेस में आग लगने से हड़कंप; किसान यूनियन के नेता गौरव टिकैट पर लगा आरोप, देखें- Video...

संबंधित समाचार