राजपथ पर रायबरेली का मान बढ़ाएंगी डिडौली प्रधान पूनम सिंह, प्रदेश स्तर पर भी मिल चुका सम्मान
गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम में शामिल होने का मिला निमंत्रण, जिले और प्रदेश स्तर पर मिल चुका सम्मान
रायबरेली, अमृत विचार। जिले की अमावां ब्लाक के डिडौली ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान पूनम सिंह को इस बार गणतंत्र दिवस में शामिल होने के लिए राजपथ दिल्ली से बुलावा आया है। पूनम सिंह सिंह जिले की ऐसी जनप्रतिनिधि हैं जिन्होंने विकास खंड ही नहीं बल्कि जिले और प्रदेश स्तर तक बेहतर कार्य के दम पर नाम रोशन कर चुकी हैं।
पूनम सिंह ने शिक्षा, विकास व रोजगार से साथ हर तरफ धाक जमाई हुई हैं, उनके इन कार्यों को लेकर उन्हें अब तक कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। ग्राम पंचायत के विकास को लेकर उनके पति राजकुमार सिंह भी उनका पूरा समर्थन करते हैं। पूनम सिंह ने अपनी काबिलियत को हर जगह साबित किया है, उन्हें जब से गांव के ग्राम प्रधान का पद मिला है तब से उन्होंने बड़ी ही शिद्दत से गांव के विकास को लेकर बेहतर करने के लिए ही सोच बनाई।
उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के लिए बाहर न जाना पड़े इसके लिए गांव के सरकारी विद्यालय को एयर कंडीशनर बना दिया। गांव की सुरक्षा को लेकर उन्होंने गांव के प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। वही जब उन्हें दिल्ली के राजपथ में गणतंत्र दिवस में शामिल होने का आमंत्रण मिला हैं तो गांव ही नही पूरे जनपद के लोगो में ख़ुशी है और लोग कह रहे है कि महिलाएं किसी से पीछे नहीं हैं।
डिजिटल इंडिया की राह पर डिडौली ग्राम सभा
डिडौली ग्राम पंचायत की प्रधान पूनम सिंह गांव के विकास को लेकर हमेशा चिंतित रहती हैं और नई योजनाओं पर काम करना उन्हें बेहद पसंद है। उनका मकसद रहता है कि उनके गांव के लोगो को इधर उधर भटकना न पड़े। इसके लियें उन्होंने गांव में फैक्ट्री, गौशाला व मनरेगा का जनपद में सबसे बड़ा पार्क बनवाया है। इतना ही नहीं उन्होंने गांव के हर जरूरमंद को सरकारी सुविधाओं को दिया है जो उसके पात्र है। साथ ही डिडौली ग्राम सभा को डिजिटल इंडिया की राह पर लेकर चल रही हैं। ग्राम सभा में जगह-जगह सीसी कैमरे लगवाए हैं।
पहली बार गौशाला में लगवाया सीसी कैमरा
गौशाला में किसी तरह की गड़बड़ी ना हो सके, इसके लिए उन्होंने सीसी कैमरा लगवाया। उनके इस प्रयास की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। उनके इस सफल प्रयोग का नतीजा रहा है कि अब जिले के सभी गौशालाओं में कैमरा लगवाने की तैयारी विभाग की ओर से की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले के अनुष्ठानों के तहत दूसरे दिन किया गया ‘कलश पूजन’
