Prayagraj crime news : पिता ने रुपया नहीं लौटाया तो महिला ने बेटे को किया किडनैप, दो सगी बहनें गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। झारखंड की एक महिला ने एक व्यक्ति से रुपए वापस नहीं मिलने पर दबाव बनाने के लिए उसके पुत्र का अपहरण कर लिया। मामले में झारखंड स्थित जिला कोडरमा के तिलैया थाना में पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त को अपहृत बालक को कालका मेल से ले जाने की सूचना मिली तो उन्होंने आरपीएफ के प्रयागराज जंक्शन पोस्ट को अलर्ट कर दिया। आरपीएफ ने ट्रेन से बालक को बरामद कर तिलैया पुलिस को सौंप दिया।

जानकारी के मुताबिक आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त विजय प्रकाश पंडित द्वारा सूचना प्राप्त हुईं तो गाडी संख्या 12311 कालका एक्सप्रेस का प्लेटफार्म संख्या एक पर पोस्ट कमांडर प्रयागराज जंक्शन शिवकुमार सिंह के नेतृत्व सघन जांच किया गया। इसी दौरान इंजन के पास लगे जनरल कोच में दो संदिग्ध महिलायें पांच बच्चों के साथ मिली। संदेह के आधार पर उन्हें कोच से उतार कर पूछताछ की गई तो एक ने अपना नाम पूजा देवी पत्नी स्व. रोहित पता आजाद मोहल्ला तिलैया, जिला कोडरमा, झारखण्ड तो दूसरे ने नेहा कुमारी पुत्री स्व. रामरतन पता उपरोक्त बताया। बच्चों का नाम क्रमशः प्रिंस कुमार (10), राजकुमार (9), रिशू कुमार (8), पायल (7), आर्यन कुमार पुत्र गोपी यादव (5) मोहल्ला तिलैया, देवी मण्डप रोड, जिला कोडरमा, झारखण्ड बताया। 

दोनों महिलाओं के साथ अपहृत बच्चा आर्यन बरामद हुआ। इसकी सूचना पुलिस थाना तिलैया जिला-कोडरमा को दिया गया तो ज्ञात हुआ कि उक्त आर्यन के परिजनों के द्वारा अपहरण का मुकदमा उक्त दोनो महिलाओं पर दर्ज करवाया गया है। तिलैया पुलिस को महिलाओं और बच्चों को सौंप दिया गया। मामले में बताया जाता है कि महिला ने आर्यन के पिता को रुपए उधार दिए थे, जिसे वह लौटा नहीं रहा था। उस पर दबाव बनाने के लिए मासूम को दिल्ली लेकर जा रही थी।

ये भी पढ़ें -जल जीवन मिशन : यूपी के 75 फीसदी ग्रामीणों तक पहुंचा नल से जल, CM योगी ने दी बधाई, PM का जताया आभार

संबंधित समाचार