लखनऊ विश्वविद्यालय: एलएलबी छात्रों को बड़ी राहत, छूटी परीक्षा दोबारा देने का मौका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ विधि संकाय की LL.B. तृतीय  सेमेस्टर एवं LL.B. पांचवें सेमेस्टर के जिन छात्र छात्राओं की इंटर्नशिप विषय की परीक्षा दोबारा होगी। ऐसे में जो छात्र ये परीक्षा नहीं दे पाये थे उनकों परीक्षा देने का मौका मिलेगा। इस बारे में जानकारी देते हुए एलयू के प्रवक्ता डॉ दुर्गेश श्रीवास्तव न बताया कि जिन छात्र-छात्राओं की किसी कारणवश परीक्षा छूट गई है वे विधि संकाय ऑफ़िस में 23 जनवरी 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 24 जनवरी 2024 को प्रातः 10:00 बजे विधि संकाय में उपस्थित होकर अपने इंटर्नशिप विषय की परीक्षा दे सकते हैं।

प्रिवेंशन ऑफ़ सेक्सुअल हैरेस्मेंट कार्यशाला आयोजित

लखनऊ विश्वविद्यालय में बुधवार को लावण्या हॉल प्रोफेसर मधुरिमा लाल के मार्गदर्शन में चरण IV मिशन शक्ति के सहयोग से महिला छात्रों के लिए कुलपति के संरक्षण में एक POSH (प्रिवेंशन ऑफ़ सेक्सुअल हैरेस्मेंट) कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें पूरे देश में 4000 कर्मचारियों वाले एनजीओ एजुकेट गर्ल्स के मोहित पाठक और क्रिस्टेबल डेविडसन भी शामिल हुए। कार्यशाला में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम एक महत्वपूर्ण मुद्दा है जिसकी जागरूकता सुरक्षित कार्य वातावरण के लिए महत्वपूर्ण है और इसे छात्रों के साथ संवादात्मक गतिविधियों की श्रृंखला के माध्यम से समझा गया।

ये भी पढ़े:- UP Board 2024 Exam: 10वीं व 12वीं की परीक्षा के लिए डेढ़ दर्जन जिलों में तैनात होगी विशेष निगरानी टीम, सचल दल भी बढ़ेंगे

 

संबंधित समाचार