कोर्ट में पेशी के बाद लखनऊ नगर निगम की महिला लिपिक भेजी गई जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। संपत्ति नामांतरण के एवज में पच्चीस हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार नगर निगम की महिला लिपिक नीलम साहू को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के विशेष न्यायाधीश अजय कुमार श्रीवास्तव ने विवेचक के अनुरोध पर आगामी 30 जनवरी तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी महिला लिपिक को मंगलवार को भ्रष्टाचार निवारण की टीम ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसके विरुद्ध वजीरगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

अदालत को बताया गया कि आरोपी नीलम साहू ने ठाकुरगंज निवासी शिल्पी गुप्ता से संपत्ति नामांतरण के एवज में 25 हजार रुपये की मांग की थी। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के पुलिस अधीक्षक को भेजी गई शिकायत में शिल्पी गुप्ता ने कहा है कि पैतृक मकान का नामांतरण करने के लिए उसने नगर निगम जोन-6 में आवेदन किया था तथा सभी कागजात ठीक होने पर के बावजूद भी नामांतरण नहीं किया जा रहा था। 

ये भी पढ़े:- एटीएस की विशेष अदालत ने आईएसआई एजेंट को सुनाई छह साल की सजा

संबंधित समाचार