बरेली: अभी नहीं मिलेगी ठंड से राहत, तीन दिन घने कोहरे का अलर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोहरे और ठंड से अभी लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने तीन दिन घने कोहरे और ठंड का अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को हल्की धूप खिलने का पूर्वानुमान है। बुधवार को घने कोहरे के बाद दिन भर धूप नहीं खिलने से लोग कांपते रहे। इसकी वजह से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 

अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री कम 12 और न्यूनतम दो डिग्री कम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आंचलिक मौसम केंद्र लखनऊ के मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार गुरुवार सुबह घना कोहरा और ठंड रहेगी। इसके अलावा शुक्रवार और शनिवार को भी कोहरा छाया रहेगा। शनिवार को ठंड कम रहने का पूर्वानुमान है। 

इस दौरान औसतन अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। उन्होंने बताया कि जिले को अभी अति शीतकालीन दिवस की श्रेणी में रखा गया है। जिससे अभी मौसम का कहर जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि 19 जनवरी से 21 जनवरी तक मध्यम कोहरा और 22 जनवरी से 23 जनवरी को कोहरे के साथ धुंध छाई रहेगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: लखनऊ हाईवे- अब पूरे होंगे अधूरे पड़े चार पुल और एक अंडरपास

 

 

संबंधित समाचार