Kanpur News: आईआईटी में छात्रा ने लगाई फांसी; संस्थान में तीसरी आत्महत्या से मचा हड़कंप...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आईआईटी में छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

देश के प्रतिष्ठित आईआईटी संस्थान से एक बार फिर आत्महत्या करने की सूचना मिल रही है। जिसके कारण सनसनी फैल गई है। संस्थान में एक महीने के भीतर आत्महत्या का यह तीसरा मामला है। इससे पहले भी छात्र-छात्राओं द्वारा दो आत्महत्याओं की घटनाएं सामने चुकी हैं।

कानपुर, अमृत विचार। देश के प्रतिष्ठित आईआईटी संस्थान से एक बार फिर आत्महत्या करने की सूचना मिल रही है। जिसके कारण सनसनी फैल गई है। आत्महत्या का यह तीसरा मामला है। इससे पहले भी कुछ दिनों के भीतर दो आत्महत्याओं की घटनाएं सामने आईं थीं।

आत्महत्याओं के लिए चर्चित कानपुर आईआईटी में एक बार फिर छात्रा ने आत्महत्या कर ली, जिससे संस्थान एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है। संदिग्ध परिस्थितियों में हॉस्टल के एक रूम में प्रियंका नाम की छात्रा फांसी के फंदे पर झूलती हुई मिली। मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंच चुका है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच रही है।

बता दें, मृतक छात्रा प्रियंका की उम्र 29 वर्ष थी, जो झारखंड राज्य की निवासी थी। उन्होंने 10 दिन पहले ही आईआईटी कानपुर में पीएचडी में दाखिला कराया था। सुबह साथी छात्रा के द्वारा प्रियंका के फांसी लगाने की जानकारी प्राप्त हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एडीसीपी, एसीपी और कल्याणपुर पुलिस मौके पर मौजूद हैं। एक महीने के अंदर आईआईटी कानपुर में छात्र छात्राओं की आत्महत्या का यह तीसरा मामला है।

वहीं मामले में संस्थान की ओर से कहा गया कि प्रियंका जायसवाल एक होनहार छात्रा थीं जो पिछले महीने यानी दिसंबर 2023 में संस्थान के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग में शामिल हुई थीं। वे आज दोपहर अपने छात्रावास के कमरे में मृत पाई गईं। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने मौत के कारण की समीक्षा करने के लिए परिसर का दौरा किया है। संस्थान मौत का संभावित कारण निर्धारित करने के लिए पुलिस जांच का इंतजार कर रहा है। प्रियंका के निधन से संस्थान ने एक प्रतिभाशाली और होनहार युवा छात्र खो दिया है।

यह भी पढ़ें- Etawah News: ट्रक में अचानक लगी आग; धू-धूकर हुआ खाक, चालक और कंडक्टर ने इस तरह बचाई जान... पढ़ें पूरी खबर...

संबंधित समाचार