बहराइच: प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर मंदिर में हुई सफाई, ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों संग लगाई झाड़ू, बोले- आसपास रखें सफाई
राजीचौराहा/बहराइच, अमृत विचार। जिले के ग्राम पंचायत करेहना में स्थित दुर्गा मंदिर व हनुमान मंदिर पर प्रधान व सफाई कर्मियों ने झाड़ू लगाकर सफाई का संदेश दिया। तहसील महसी के ग्राम पंचायत करेहना में स्थित दुर्गा मंदिर, हनुमान मंदिर व शंकर महादेव मंदिर पर प्रधान कृष्ण कुमार पांडेय सहित सफाई कर्मियों ने झाड़ू लगाकर देश को संदेश दिया।
22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी को लेकर सभी मंदिरों पर साफ सफाई का अभियान बड़ी जोरों से चल रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को 10 बजे से 12 बजे तक ग्राम पंचायत करेहना के मंदिरों पर सफाई कर्मियों ने सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
इस दौरान राकेश कुमार पांडेय ,पंकज अवस्थी, शिवपाल बाजपेई, शाह मोहम्मद, रमेश सिंह, दुख हरण, सुभाष चंद्र, श्री नारायण सफाई कर्मियों द्वारा पूरे उत्साह से झाड़ू लगाकर परिसर के सभी मंदिरों पर साफ सफाई की गई। ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार पांडेय, हनुमान मंदिर पुजारी राजेश कुमार अवस्थी, दुर्गा मंदिर पुजारी कौशल किशोर अवस्थी व सहायक अध्यापक प्रवीण कुमार अवस्थी ने बताया कि 22 जनवरी को इन मंदिरों पर दिनभर विभिन्न अनुष्ठान किए जाएंगे।
जिसमें सुबह में भगवान श्री राम, लक्ष्मण, सीता की झांकी सहित पूजन, अर्चन, रामरक्षा स्तोत्र का पाठ एवं दोपहर में हवन, आरती, शंखनाद, प्रसाद वितरण व 3 बजे से रामचरित्र मानस सुंदरकांड का पाठ महाआरती और रात्रि में दीपोत्सव किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-यूपी विधान परिषद उपचुनाव: भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान ने दाखिल किया नामांकन, सीएम योगी भी रहे मौजूद
