अयोध्या: हर घर-हर मंदिर को पुष्पों से सजाना है, श्री राम की प्रथम आरती मिलकर गाना है...

Amrit Vichar Network
Published By Sachin Sharma
On

श्रद्धालुओं को लुभा रहा श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अभियान गीत

अयोध्या। रामलला को भव्य मंदिर में विराजमान होने में मात्र तीन दिवस और 88 घंटे शेष रह गए हैं। चहुंओर प्रभु की आगमन की प्रतीक्षा में आनंदोत्सव छाया है। इसी के बीच श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अभियान गीत श्रद्धालुओं को उल्लास से सराबोर कर रहा है। प्राण प्रतिष्ठा अभियान गीत सोशल मीडिया पर भी तेजी से चल रहा है। लोग एक दूसरे से अभियान गीत शेयर कर रहे हैं। जानिए और पढ़िए क्या है प्राण प्रतिष्ठा अभियान गीत और क्या हैं गीत के बोल - 

प्राण प्रतिष्ठा अभियान गीत

श्री रघुवर जी के अवधपुरी में
प्राण प्रतिष्ठा होना है
निमन्त्रण को स्वीकार करो
अब सबको अयोध्या चलना है
जय बजरंगी जय हनुमान
वन्दे मातरम जय श्री राम
श्री राम जय राम
जय जय राम
वन्दे मातरम, जय श्री राम
इस मंदिर को पाने हेतु
बार बार संघर्ष हुआ
राम भक्तों के बलिदानों से
मंदिर बन कर खड़ा हुआ
अब मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा
धूमधाम से होना है
निमन्त्रण को स्वीकार करो
अब सबको अयोध्या चलना है
जय बजरंगी जय हनुमान
वन्दे मातरम जय श्री राम
श्री राम जय राम जय जय राम
वन्दे मातरम जय श्री राम
पोष शुक्ल पक्ष द्वादशी को
प्राण प्रतिष्ठा होना है
मंदिर में कीर्तन भजन हो
घर घर दीया जलाना है
मंदिर भव्य बनाकर हमनें
अपना वचन निभाया है
निमन्त्रण को स्वीकार करो
अब सबको अयोध्या चलना है
जय बजरंगी जय हनुमान
वन्दे मातरम जय श्री राम
श्री राम जय राम जय जय राम
गांव गांव के मन्दिर मठ में
सबको एकत्रित करना है
श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा
जन जन में दिखलाना है
हिन्दू संस्कृति को जन जन मे जगाना है।
भगवान राम की भक्ति को जगाना है।
मन्दिर सजा है जैसा ऐसे ही दिल को सजाना है।
हर घर हर मन्दिर को पुष्पों से सजाना है
श्री राम की प्रथम आरती
मिलकर सबको गाना है
निमन्त्रण को स्वीकार करो
अब सबको अयोध्या चलना है
जय बजरंगी जय हनुमान
श्री राम जय राम जय जय राम
वन्दे मातरम जय श्री राम
श्री रघुवर जी के अवधपुरी में....

Untitled-26 copy

कोट: प्राण प्रतिष्ठा अभियान गीत राम मंदिर आन्दोलन की गौरव गाथा एवं राम के विराजने के उत्सव का गीत है। सनातन समाज की भावनाओं को परिलक्षित करता है।

                                                                                               शरद शर्मा, प्रान्तीय प्रवक्ता, विश्व हिंदू परिषद

यह भी पढे़ं: राम भक्तों में गजब का उत्साह, उत्तराखण्ड से अयोध्या के लिए पैदल शुरू की यात्रा, बहराइच में हुआ स्वागत

संबंधित समाचार