Unnao News: प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर सचल सुंदरकांड के साथ निकलेगी कलश यात्रा, होगी पुष्प वर्षा...
उन्नाव में राम प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर सचल सुंदरकांड कराया जायेगा।
उन्नाव में राम प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर सचल सुंदरकांड कराया जायेगा। इसके साथ ही महाआरती और खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव के शुक्लागंज में अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुये श्री राम प्राण प्रतिष्ठा उत्सव समारोह समिति की ओर से सचल सुंदरकांड कलश यात्रा के साथ ही महाआरती और खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
यह जानकारी समिति के मनोज सिंह सेंगर ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा से एक दिन पहले गाजे बाजे के साथ सुबह ग्यारह बजे भव्य शोभा यात्रा, सचल सुंदरकांड एवं कलश यात्रा निकाली जायेगी। इसके लिए एक अस्थाई कमेटी गठित की गयी। शोभा यात्रा राजधानी मार्ग शुक्लागंज स्थित प्राचीन महावीर मंदिर से शुरू होकर कोतवाली गंगाघाट, प्राचीन दुर्ग़ा मंदिर राजधानी मार्ग होते होते मरहला चौराहे पर पहुंचेगी।
जहां से वापस महावीर मंदिर पर ख़त्म होगी। जहां पर महाआरती का आयोजन एवं खिचड़ी वितरण किया जायेगा। जगह जगह शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा की जाएगी। कार्यक्रम के लिए नगर के सभी लोगों को एवं संगठनो को आमंत्रित भी किया जा रहा है। इस मौके पर वासुदेव गुप्ता, दुर्गा तिवारी, शिवेंद्र सिंह बघेल, देवी प्रसाद कुशवाहा, अंकित कुशवाहा मौजूद रहे।
