2022-23 में 355.25 मिलियन टन बागवानी उत्पादन होने का अनुमान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। साल 2022-23 के लिए विभिन्न बागवानी फसलों के क्षेत्रफल और उत्पादन का तीसरा अग्रिम अनुमान कृषि एंव किसान कल्याण मंत्रालय ने जारी कर दिया है।

2022-23 में बागवानी उत्पादन 355.25 मिलियन टन होने का अनुमान है। 2021-22 की तुलना में करीब 8.07 मिलियन टन वृद्धि होने का अनुमान है। जो कि व्यावसाय के लिए बेहतर है। वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने इसका श्रेय किसानों, वैज्ञानिकों और पीएम मोदी को देते हुए कहा कि यह अच्छी नीतियों का सद्परिणाम है।

2022-23 के तीसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार रोपण फसलों, फलों, मसालों, सब्जियों, फूलों और शहद के उत्पादन में वृद्धि अनुमानित है। 2021-22 में फलों का उत्पाद 107.51 मिलियन टन से बढ़कर साल 2022-23 में 109.53 मिलियन टन होने का अनुमान है।

वहीं 2022-23 में सब्जियों का उत्पादन  213.88 मिलियन टन होने का अनुमान है, जबकि 2021-22 में उत्पादन 209.14 मिलियन टन था। रोपण फसलों का उत्पादन वर्ष 2021-22 में 15.76 मिलियन टन से बढ़कर वर्ष 2022-23 में 16.84 मिलियन टन होने का अनुमान है, करीब 6.80% की वृद्धि अनुमानित है।

8465545454

यह भी पढ़ें- अकासा एयर ने दिया 150 बोइंग विमानों का ऑर्डर, विंग्स इंडिया इवेंट में डील 

 

संबंधित समाचार