प्रयागराज: संगम एक्सप्रेस में आग तापने का मामला गरमाया, रेलवे ने जारी की नई एडवाइजरी, कहा- कहीं ऐसा दिखे तो बनाएं video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। मेरठ से प्रयागराज रूट पर आ रही संगम एक्सप्रेस के कोच में किसी यात्री द्वारा आग जलाकर तापने के मामले की घटना को रेलवे ने गंभीरता से लेते हुये कार्रवाई का निर्देश दिया है। ट्रेन में आग जलाकर तापने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीआरएम प्रयागराज हिमांशु बडोनी ने नई एडवाइजरी जारी की है। 

नई एडवाइजरी में उन्होंने कहा है कि रेलवे के सभी स्टाफ ध्यान दें। ट्रेन के अंदर किसी को धूम्रपान या ज्वलनशील पदार्थ, मदिरा पान, मोबाइल चार्जिंग पाइंट्स पर इलेक्ट्रिकल केटल या अन्य कोई भी उपकरण के साथ देखें तो उसे रोकें एवं घटनाक्रम का वीडियो बनाएं, फोटो खींचकर विभाग को भेजे।

डीआरएम ने कहा कि फोटो खींचने और वीडियो बनाने के बाद बिना देरी उसे सिक्योरिटी कंट्रोल एवं आरपीएफ स्टाफ को भेजे। जिससे उस व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा सके। किसी को स्टेशन परिसर या स्टेशन के बाहर गंदगी फैलाते हुए, पान या तंबाकू खाकर थूकते हुए देखें तो जसकी भी वीडियो भेजे और  आरपीएफ और कामर्शियल स्टाफ को सूचना दे। जिससे उसपर कार्रवाई की जा सके। 

मामला बेहद गंभीर है। इसे गंभीरता से लेते हुए उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जिससे आगे भविष्य में दोबारा कोई गलती न करे।

                                                                                                              हिमांशु बडोनी, डीआरएम प्रयागराज

यह भी पढ़ें: प्रयागराज: नए यमुना ब्रिज से नदी में कूदा युवक, गोताखोरों ने बमुश्किल बचाया, हड़कंप

संबंधित समाचार