Fatehpur News: 115 केंद्रों पर परीक्षा देंगे यूपी बोर्ड के परीक्षार्थी, परीक्षाओं को लेकर बोर्ड ने की तैयारियां तेज..
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए 115 परीक्षा केंद्र नियुक्त किए गये हैं।
यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए केन्द्रों में अब कोई बदलाव नहीं होगा।
फतेहपुर, अमृत विचार। यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए केन्द्रों में अब कोई बदलाव नहीं होगा। आपत्ति व सुझाव का निस्तारण कर जिले से भेजे गए 115 केन्द्रों की फाइनल सूची पर बोर्ड ने मुहर लगा दी है। बोर्ड ने पहले 115 केन्द्र निर्धारित कर आपत्ति व सुझाव मांगे थे। इस बार दोनों कक्षाओं के 67631 छात्र-छात्राएं परीक्षा का हिस्सा बनेंगे।
माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जनपद में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 115 परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण ऑनलाइन प्रक्रिया से करके आपत्ति व सुझाव मांगे थे। जिसका जिले स्तर पर गठित समिति ने निस्तारण कर 11 केन्द्र को हटाकर इतने ही नए विद्यालयों को जोड़कर बोर्ड को सूची भेजी थी।
परीक्षा वर्ष 2024 में केन्द्रों का पड़ाव पूरा करने के बाद अब माध्यमिक शिक्षा परिषद केन्द्र व्यवस्थापक व कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी करने में जुट गया है। डीआईओएस ने पत्र जारी करके स्कूलों से शिक्षकों की संख्या मांगी है। जिसके बाद एक कक्षा में कम से कम दो कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने का काम किया जाएगा। करीब साढ़े तीन हजार शिक्षकों की जरूरत होने का दावा किया जा रहा है।
परीक्षार्थी इन बातों का रखे ध्यान
परीक्षार्थियों को आधा घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा केंद्र पर घड़ी, बटुआ, चश्मा, हैंडबैग, सोना, कृत्रिम आभूषण पहन कर आने पर प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा केंद्र में प्रवेश लेने के लिए उम्मीदवार के पास प्रवेश-पत्र, आधार कार्ड होना चाहिए व कोई भी इलेक्ट्रानिक डिवाइस न लेकर जाये।
परीक्षाथिर्यों पर एक नजर
हाईस्कल
बालक बालिकाएं कुल
19426 18613 38182
इंटरमीडियट
बालक बालिकाएं कुल
13884 13241 29449
हाईस्कूल इंटर में कुल परीक्षाथी- 67631
पिछली बार से इस बार 4113 परीक्षार्थी कम
परीक्षा वर्ष 2023 से इस बार 4113 परीक्षार्थी कम परीक्षा में शामिल रहेंगे। साल 2023 में हाईस्कूल एवं इंटर में कुल 71744 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। जबकि इस बार इनकी संख्या दोनों कक्षाओं में 67631 ही है।
जिले पर आपत्ति व सुझाव का निस्तारण कर 115 केन्द्र भेजे गए थे। जो बोर्ड से फाइलन हो चुके हैं। अब कोई संसोधन नहीं होगा। केन्द्र व्यवस्थापक व कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी तय की जा रही है। सभी स्कूलों से शिक्षकों की ड्यूटी मांगी है। -शिवपूजन द्विवेदी, डीआईओएस
