Etawah: सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने साधा बीजेपी पर निशाना, बोले- 'अयोध्या में धर्म के नाम पर राजनैतिक कार्यक्रम हो रहा है।'

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है।

इटावा में सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में धर्म के नाम पर राजनैतिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

इटावा, अमृत विचार। गुरुवार को सपा कार्यालय पहुंचे मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय महासचिव और क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव ने शीर्ष नेतृत्व द्वारा लगातार चौथी बार बनाए गए सपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता को बड़ी संख्या में उपस्थित सपा कार्यकर्ताओं के बीच पद ग्रहण कराकर पूर्ण क्षमता और निष्ठा के साथ कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को यहां से शिखर पर पहुंचने की शपथ दिलाई। 

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि जसवंतनगर,इटावा,मैनपुरी समाजवादियों की पहचान है समाजवादियों ने हमेशा संघर्ष के दम पर नेताजी को राजनेतिक शिखर पर पहुंचाया। हम लोगों के पास पूरे प्रदेश में बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक बड़ा संगठन है। अभी से आगामी चुनाव को लेकर अब हर कार्यकर्ता को जीत के लिए लग जाना है। भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि हम लोगों की लड़ाई दोगली बात करने वाले भ्रष्ट और धोखेबाज पार्टी से है। झूठे सपने दिखाकर जनता को बरगलाने में यह नंबर वन है।

इन्होंने भगवान राम को भी नहीं छोड़ा अयोध्या में धर्म के नाम पर राजनीतिक कार्यक्रम हो रहा है। भगवान राम सबके हैं, सबके मन में है। 22 जनवरी के बाद हम सब दर्शन करने जाएंगे। भाजपा सरकार संविधान के विपरीत काम कर रही है। विपक्षी अगर आवाज उठाते हैं तो उनके पीछे ईडी,सीबीआई लगाकर डराया जाता है। झूठे मुकदमे लगा दिए जाते हैं। सपा सरकार में हमेशा विपक्ष को तवज्जो दी जाती थी और उनकी बात सुनी जाती थी। भाजपा सरकार ने मुनाफे की सारी संपत्तियां पूंजीपतियों के हवाले कर दी।

अच्छे दिन, काला धन,हर खाते में 15 लाख को जनता जनार्दन अब अच्छे से समझ चुकी है युवा रोजगार से वंचित है,व्यापारियों पर इनकम टैक्स के छापे पढ़ रहे हैं। सरकारी कार्यालय भ्रष्टाचार में लिप्त है।इनसे अब हर वर्ग परेशान होकर निजात पाने का मन बना चुका है। इसलिए हमारे हर कार्यकर्ता को हर मतदाता के संपर्क में रहना होगा। डीसीबी अध्यक्ष आदित्य यादव अंकुर ने कहा की जिला कार्यकारी में यहां के लोगों को अधिक प्रतिनिधित्व मिलने से यहां के हर एक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी बढ़ गई है। आगामी चुनाव में नया कीर्तिमान गढना है। 

नवनियुक्त नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता ने नई ऊर्जा और ईमानदारी से दायित्वों को निभाने का वादा किया।अंत में सपा के क्षेत्रीय दिवंगत नेता स्वo महावीर सिंह यादव को सपा कार्यालय पर पहली मीटिंग में याद कर दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 

कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य, महासचिव वीरू भदौरिया,वरिष्ठ सपा नेता प्रोo बृजेश चंद्र यादव,विधायक प्रतिनिधि अजेंद्र गौर व विश्वनाथ प्रताप सिंह सोनू,पालिकाध्यक्ष सत्यनारायण संखवार,उपाध्यक्ष अनिल प्रताप यादव बृजेंद्र यादव विनोद यादव सुभाष गुप्ता एडवोकेट भुजवीर सिंह यादव, राजीव यादव, खन्ना यादव,कार्यालय प्रभारी नरेंद्र यादव, ब्लॉकध्यक्ष रामवीर यादव, सत्यवती यादव,रत्नेश कुमारी,हाजी मोहम्मद अहसान राजपाल यादव,पिंकी यादव,नपा सभासदगण बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Kanpur News: पीएम नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट आईआईएस के हॉस्टल के किचन में मिली गंदगी; अपर सचिव ने लगाई जमकर फटकार...

संबंधित समाचार