प्रयागराज: सरकारी कोटे में मिल रहा सड़ा अनाज, कार्डधारकों ने किया हंगामा, धांधली का भी लगाया आरोप, देखें वीडियो
मिथिलेश त्रिपाठी, प्रयागराज। सरकार की तमाम योजनाये सिर्फ कागज़ों तक ही सीमित है। असीलियत में देखा जाये तो इसकी हकीकत कुछ और ही है। दरअसल, गरीबों को मिलने वाले राष्ण में कोटेदारों का बड़ा कारनामा उजागर हुआ है। आम जनता को योजनाओं का लाभ तो मिल रहा है, लेकिन कैसे मिल रहा है और क्या मिल रहा है। इसका खुलासा अमृत विचार ने किया है। इन तस्वीरों को देखने के बाद यह साफ प्रतीत होता है की आम जनता को राशन नहीं बल्कि राशन के बदले कूड़ा खिलाया जा रहा है।
बता दें कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 13 के अंतर्गत डीएफसी दरियाबाद प्रखंड -3 में नितिन कुमार साहू के नाम से सरकारी सस्ते गल्ले और मिट्टी के तेल का कोटा हुआ है। उस कोटे में लगातार कई बार शिकायते मिली की समय पर लोगों को राष्ण नहीं मिलता है। इस बात पर कई बार हंगामा भी हुआ। मंगलवार को भी कोटे पर राशन का वितरण किया जा रहा था। उसी समय वहां पर हंगामा शुरु हो गया।

बुधवार को यहां राशन लेने आये लोगों का आरोप था कि राशन कि दुकान पर कूड़ा मिलाकर दिया जा रहा। समय पर राशन नहीं मिलता है। इसके अलावा राशन में घटतौली की जा रही है। कई बार शिकायत करने पर भी जिला पूर्ति अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया। मजबूरन यही सड़ा अनाज लेकर काम चलाया जा रहा है।
मामले की जानकारी नहीं है। अगर राशन में कूड़ा मिला है तो इसे दिखवाकर कार्रवाई की जाएगी।
ए.पी. सिंह, एडीएम, सिविल सप्लाई, प्रयागराज
प्रयागराज: सरकारी कोटे में मिल रहा सड़ा अनाज, कार्ड धारकों ने किया हंगामा, धांधली का भी लगाया आरोप pic.twitter.com/GTbxJAFeRk
— Amrit Vichar (@AmritVichar) January 18, 2024
