पीलीभीत: शौक में तमंचा लेकर घूमने निकले बिहारी बाबू और पहुंच गए हवालात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कब्रिस्तान के पास से हुई गिरफ्तारी तो मांगने लगे माफी, कोतवाली पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज की एफआईआर 

पीलीभीत, अमृत विचार। शौक पूरा करने के लिए तमंचा लेकर घूमने निकले मूल रूप से बिहार के रहने वाले एक युवक को पुलिस ने रोडवेज के आगे कब्रिस्तान के पास से धर दबोचा। हवालात में पहुंचते ही युवक मांफी मांगने लगा। कोतवाली पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर गुरुवार को जेल भेज दिया है। बताते हैं कि वह बीते दिनों यहां मजदूरी के सिलसिले में आया था।

कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि दरोगा अजीत सिसौदिया वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए निकले हुए थे। इस बीच सूचना मिली कि एकता सरोवर के आगे ईदगाह रेलवे क्रासिंग के कुछ दूरी पर कब्रिस्तान के पास एक व्यक्ति खड़ा है। उसके पास तमंचा भी है। ऐसे में अपराधी होने का शक जताया गया। सूचना को गंभीरता से लेते हुए टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश  दे दी। एक युवक पुलिस को देख भागने लगा। पीछा कर उसे कुछ ही दूरी से पकड़ लिया। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। 

पकड़े गए आरोपी कटिहार (बिहार) के कुरसैला थाना क्षेत्र के ग्राम समेली निवासी धनीमंत से पूछताछ की गई। आरोपी शौक के लिए तमंचा रखा हुआ था।  आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है। उधर, असम चौकी के दरोगा आयुष कुमार ने मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी अभिनाश को तमंचा और कारतूस के साथ रामलीला मैदान के पास से गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: झांकी यात्रा में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से गिरा पोल, दो महिलाओं की मौत

संबंधित समाचार