Fatehpur News: जयमाल से दूल्हा फरार, पेड़ से टंगा मिला कोट; शराब के नशे में चूर होकर कर रहा था दुल्हन से मिलने की जिद....

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में शराब के नशे में चूर दूल्हा जयमाल से फरार हो गया।

फतेहपुर में शराब के नशे में चूर दूल्हा जयमाल से फरार हो गया। वर पक्ष और कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हे को ढूंढने का बहुत प्रयास किया लेकिन रात भर कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी फिर भी वह नहीं मिला।

फतेहपुर, अमृत विचार। थरियांव थाना क्षेत्र के भदोईया मजरे हाशिमपुर भेदपुर गांव में जयमाल के दौरान दूल्हे के गायब होने की सूचना पर बारातियों में हड़कंप मच गया। वर पक्ष और कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हे को ढूंढने का बहुत प्रयास किया लेकिन रात भर कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और दूल्हे को रात भर ढूंढते रहे।

बता दें,एक युवक ने अपनी सबसे छोटी बेटी की शादी शहर के रेल बाजार निवासी रामलाल के पुत्र अजय के साथ तय की थी। एक वर्ष पूर्व दोनों पक्षों ने विवाह की तारीख तय की थी। बुधवार को रामलाल अपने बेटे अजय की बारात लेकर भदोईया गांव बारातियों के साथ पहुंचे थे। शादी की रस्में धूमधाम से मनाई जा रही थीं। दोनों पक्षों में हंसी-खुशी का माहौल चल रहा था। अगवानी सहित अंगूठी की रश्मे पूरी की जा रही थी। 

द्वारचाल की रश्में पूरी होने के बाद हर्ष उल्लास के साथ साथ मंडप सजाया गया था। जहां पर दुल्हन और दूल्हे पक्ष के लोग जयमाल की रश्में पूरी कर रहे थे। लेकिन जयमाल की रस्में पूरी होने के बाद अचानक दूल्हे के गायब हो जाने से बारातियों और जनातियों में हड़कंप मच गया। दूल्हे के गायब होने से दोनों पक्ष रात भर दूल्हे की तलाश सुबह तक करते रहे, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। वहीं थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया कि मामले की कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है, फिर भी पूरे मामले की जांच कर दूल्हे की तलाश की जा रही है।

नशे में झूमता रहा दूल्हा , परिजन संभालते रहे

बारात जनवाशे में आते ही बारतियों और जनातियों ने देखा कि दूल्हा नशे में झूम रहा है और लड़की से बार-बार मिलने की जिद कर रहा था। बारात से उतरते ही दूल्हा पैदल ही बारात से घर पहुंच गया और दुल्हन से मिलने की जिद पर अड़ा रहा। नशे की हालत में देखकर परिजनों ने दूल्हे को बहुत समझाने का प्रयास किया लेकिन उस समय दुल्हन ने भी मिलने से इन्कार कर दिया था। 

कोलकाता में रहता है परिवार, शादी करने आया था

लड़की के पिता कोलकाता में प्राइवेट नौकरी करते हैं। बेटी की शादी करने के लिए एक सप्ताह पूर्व ही वे अपने पैतृक गांव में आए थे। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी जिसकी शादी होनी थी, तीन भाई और दो बहनों में सबसे छोटी है।

यह भी पढ़ें- Farrukhabad: रामभक्त की अटूट आस्था; शीत लहर में साइकिल से निकला अयोध्या धाम के दर्शन को, भक्ति देखकर लोगों ने की पुष्प वर्षा...

संबंधित समाचार